फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Sunil Gavaskar said India missed the opportunity, it is difficult to win the Boxing Day Test

IND vs AUS: 'भारत ने मौका गंवाया, बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतना मुश्किल', सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Sun, 29 Dec 2024 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन का समापन नौ विकेट पर 228 रन पर किया। टीम की कुल बढ़त 333 रन की हो गई है। इससे यह मैच दिलचस्प हो गया है। गावस्कर ने इंडिया टुडे कहा, मुझे लगता है कि भारत ने मौका गंवा दिया।

विज्ञापन
IND vs AUS: Sunil Gavaskar said India missed the opportunity, it is difficult to win the Boxing Day Test
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका देकर अपनी जीत की संभावनाओं को कम कर लिया है। बता दें कि, चौथे दिन स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने 10वें विकेट के लिए अब तक 110 गेंद में 55 रन की साझेदारी कर ली है। लियोन 41 रन और बोलैंड 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका 173 के स्कोर पर लगा था। 
विज्ञापन

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा चौथा टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन का समापन नौ विकेट पर 228 रन पर किया। टीम की कुल बढ़त 333 रन की हो गई है। इससे यह मैच दिलचस्प हो गया है। गावस्कर ने इंडिया टुडे कहा, मुझे लगता है कि भारत ने मौका गंवा दिया। चायकाल तक निश्चित रूप से भारत का पलड़ा भारी था। इसके बाद (पैट) कमिंस, (नाथन) लियोन और (स्कॉट) बोलैंड ने वास्तव में भारतीय गेंदबाजों को निराश किया। ऑस्ट्रेलिया ने 333 रन की बढ़त हासिल कर ली है इससे भारत के लिए मैच जीतना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने पलटा पासा
ऑस्ट्रेलिया के आठवें, 10वें और 11वें क्रम के बल्लेबाजों ने लगभग 35 ओवर खेले। इसमें कमिंस (90 गेंदों में 41 रन), लियोन (54 गेंदों में नाबाद 41 रन) और बोलैंड (65 गेंदों में नाबाद 10 रन) ने टीम की दूसरी पारी में अहम योगदान दिया। गावस्कर ने कहा, हम अगर निचले क्रम के बल्लेबाजों को जल्दी आउट करते तो हमें 260-270 रन के लक्ष्य का पीछा करना होता और शायद रविवार को एक घंटे की बल्लेबाजी में हमने 30-40 रन बना लिए होते। हमें अब आखिरी विकेट लेने पर ध्यान देना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया खुद से इतनी जल्दी पारी नहीं घोषित करेगा।
विज्ञापन

बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतेगा भारत?
इस दौरान गावस्कर ने बताया कि भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अच्छी शुरुआत करनी होगी। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का भी जिक्र किया। महान बल्लेबाज ने कहा-  हमने 2021 में गाबा में आखिरी दिन 329 रन का पीछा किया था। इसके लिए हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत होगी। हमें उस तरह की शुरुआत की जरूरत होगी जैसा की वीरेंद्र सहवाग टीम को दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed