{"_id":"67498d38730a9235c9081b8a","slug":"ind-vs-aus-strange-bowling-action-makes-bumrah-a-complete-package-steve-smith-praises-indian-bowler-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'अजीब गेंदबाजी एक्शन बुमराह को पूरा पैकेज बनाता है', स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाज की तारीफ की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'अजीब गेंदबाजी एक्शन बुमराह को पूरा पैकेज बनाता है', स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाज की तारीफ की
Fri, 29 Nov 2024 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Nov 2024 03:15 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि बुमराह जब गेंद को छोड़ते हैं तो दूसरे गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज से कम से कम एक फुट करीब होते हैं जिससे गेंद की लैंग्थ को पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विचित्र गेंदबाजी एक्शन और असाधारण कौशल उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते हुए बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लिए और ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए।
विज्ञापन
स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ से कहा, 'उनके रन अप की शुरूआत से ही उसका गेंदबाजी एक्शन अजीब है। वह अलग ही तरह से दौड़ता है और उसके एक्शन का आखिरी मूवमेंट भी विचित्र है। मैंने उसका सामना काफी बार किया है और हर बार उसके खिलाफ क्रीज पर जमने में समय लगता है।' पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ को बुमराह ने ही आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि बुमराह जब गेंद को छोड़ते हैं तो दूसरे गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज से कम से कम एक फुट करीब होते हैं जिससे गेंद की लैंग्थ को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। स्मिथ ने कहा, 'वह आपके करीब आकर गेंद छोड़ता है जिससे आपको समय ही नहीं मिल पाता । इसके अलावा वह गेंद को दोनो ओर से स्विंग करा सकता है । रिवर्स स्विंग, धीमी गेंद, अच्छे बाउंसर , उसके पास सब कुछ है । वह एक गेंदबाज के तौर पर पूरा पैकेज है।'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन मार्टिन ने कहा, 'वह टर्मिनेटर है। उन्हें अपनी ताकत पता है और वह बल्लेबाजों की कमजोरियां ढूंढ लेते हैं। उनका रनअप लंबा नहीं है, लेकिन वह काफी चतुराई से गेंदबाजी करते हैं।' गुरुवार को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की थी। इस दौरान अल्बानीज ने भारतीय टीम के साथ मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टीम का परिचय दिया। अल्बानीज ने जसप्रीत बुमराह से कहा कि उनका अंदाज बाकी किसी भी गेंदबाज से काफी अलग है।