फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Shamis statement came after not being selected for Australia tour, apologized to BCCI

IND vs AUS: 'मुझे माफ कर दो', ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चुने जाने पर आया शमी का बयान, BCCI से मांगी माफी

Sun, 27 Oct 2024 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Oct 2024 04:05 PM IST
सार

स्टार पेसर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, जिसमें दिग्गज ने फैंस और बीसीसीआई से माफी मांगी।

विज्ञापन
IND vs AUS: Shamis statement came after not being selected for Australia tour, apologized to BCCI
शमी - फोटो : mdshami.11

विस्तार

अगले महीने भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान किया। इसमें मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया। बोर्ड के इस फैसले पर अब तेज गेंदबाज का बयान आया है। 
विज्ञापन

शमी ने मांगी माफी
34 वर्षीय गेंदबाज फिलहाल सर्जरी से उबर रहे हैं। स्टार पेसर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, जिसमें दिग्गज ने फैंस और बीसीसीआई से माफी मांगी। शमी ने लिखा- मैं अपनी गेंदबाजी फिटनेस को दिन-प्रतिदिन बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैच के लिए तैयार होने और घरेलू रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। सभी क्रिकेट प्रशंसकों और बीसीसीआई से माफी चाहता हूं, लेकिन बहुत जल्द मैं रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित का बयान
टीम की घोषणा से पहले रोहित शर्मा ने पुणे टेस्ट के दौरान शमी की वापसी पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते कि शमी इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएं। उन्होंने कहा-  ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बंगलूरू) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।
विज्ञापन

बंगाल के लिए खेलेंगे दो मैच
शमी को आखिरी बार भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। वह इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी चोट की जानकारी दी थी। हाल ही में उन्हें नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। अब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो चुके हैं। बहुत जल्द वह घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। हाल ही में बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खुलासा किया था कि तेज गेंदबाज मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उनकी टीम के लिए दो मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed