फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Ravi Bishnoi Emerges As India Third Spin Option Ahead Of T20 World Cup Yuzvendra chahal stats

Team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमके रवि बिश्नोई, टी20 विश्व कप के लिए दावा मजबूत; चहल-अक्षर को दे रहे टक्कर

Mon, 04 Dec 2023 07:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Dec 2023 07:20 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए और आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत किया।

विज्ञापन
IND vs AUS Ravi Bishnoi Emerges As India Third Spin Option Ahead Of T20 World Cup Yuzvendra chahal stats
रवि बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप में भारतीय टीम भले ही अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी, लेकिन उसने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। लगातार 10 मैच जीतकर भारतीय टीम ने दबदबे को साबित किया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया की नजर अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप पर है। उसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। राहुल द्रविड़ और उनकी कोचिंग टीम का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलते दिख सकते हैं।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करने के बाद अपना दावा भी मजबूत किया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए और आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत किया। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया है। वहां तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। उसके बाद भारत को जनवरी में घरेलू मैदान पर तीन टी20 अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने हैं। फिर सीधे टीम इंडिया टी20 विश्व कप में उतरेगी। हालांकि, खिलाड़ियों को आईपीएल में तैयारी करने और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

IND vs AUS Ravi Bishnoi Emerges As India Third Spin Option Ahead Of T20 World Cup Yuzvendra chahal stats
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप और जडेजा की जगह पक्की
टीम में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जगह मौजूदा प्रदर्शनों को देखते हुए तय मानी जा रही है। अब तीसरे स्पिनर के लिए किसी एक चयन होगा। हालिया प्रदर्शनों को देखें तो रवि बिश्नोई अन्य खिलाड़ियों से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्हें अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बिश्नोई को चहल पर तरजीह मिलनी तय
रवि बिश्नोई का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना जाना टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। भारत को विश्व कप से पहले छह टी20 खेलने हैं और समझा जाता है कि 23 साल के रवि बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय है। चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। चहल ने इस साल नौ टी20 मैचों में नौ विकेट लिए हैं। वहीं, बिश्नोई ने 11 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं।

IND vs AUS Ravi Bishnoi Emerges As India Third Spin Option Ahead Of T20 World Cup Yuzvendra chahal stats
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने की बिश्नोई की तारीफ
रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए पहले मुकाबले में चार ओवर में 54 रन दिए थे। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और कसी हुई गेंदबाजी की। आस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने भी यह स्वीकार किया उनकी गेंदों को खेलना आसान नहीं है। वेड ने कहा, ''उनके स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बिश्नोई ने खास तौर पर चारों मैचों में शानदार गेंदबाजी की। उन्हें खेलना आसान नहीं था ।’’

मुरलीधरन भी बिश्नोई के फैन
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा, ''बिश्नोई दूसरे लेग स्पिनर से अलग है। वह तेज गेंद डालते हैं और गेंद को स्लाइड कराते हैं। मददगार विकेटों पर उन्हें खेलना काफी कठिन है।'' 
विज्ञापन

IND vs AUS Ravi Bishnoi Emerges As India Third Spin Option Ahead Of T20 World Cup Yuzvendra chahal stats
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
बिश्नोई के नाम टी20 में 34 विकेट
रवि बिश्नोई भारत के लिए 21 टी20 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने अब तक 34 विकेट लिए हैं। 52 आईपीएल मैचों में उन्होंने 53 विकेट चटकाए हैं। दूसरी ओर, चहल ने 80 टी20 मैच खेले हैं और 96 विकेट चटकाए हैं। 145 आईपीएल मैचों में उन्होंने 187 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed