फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Nagpur Test Records Know India vs Australia Head to Head Win or Loss Records at Nagpur Stadium

IND vs AUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया से 15 साल बाद टेस्ट खेलेगा भारत, 2010 के बाद यहां नहीं हारे, देखें रिकॉर्ड

Mon, 06 Feb 2023 11:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Feb 2023 11:13 AM IST
सार

IND vs AUS Nagpur Test Records: नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। तब उसने श्रीलंका के खिलाफ पारी और 239 रन से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर 2010 के बाद से नहीं हारी है। 

विज्ञापन
IND vs AUS Nagpur Test Records Know India vs Australia Head to Head Win or Loss Records at Nagpur Stadium
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय टीम नौ फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी सीरीज जीतने पर होगी। कंगारूओं के खिलाफ भारत को सीरीज में पिछली हार 2014-15 में मिली थी। उसके बाद 2017 में घरेलू मैदान पर 2-1 से जीत मिली थी। फिर 2018-19 और 2020-21 में दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत 2-1 के अंतर से जीता था।
विज्ञापन

नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। तब उसने श्रीलंका के खिलाफ पारी और 239 रन से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर 2010 के बाद से नहीं हारी है। उसे पिछली हार फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। तब पारी और छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम ने यहां न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Nagpur Test Records Know India vs Australia Head to Head Win or Loss Records at Nagpur Stadium
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 साल बाद नागपुर में भिड़ंत
भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22008 के बाद पहली बार खेलेगी। पिछली बार उसे 172 रनों से जीत मिली थी। वह मैच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के करियर का आखिरी मुकाबला था। उसी सीरीज में अनिल कुंबले ने संन्यास लिया था। वह नागपुर से पहले दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट में आखिरी बार खेले थे। नागपुर में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की थी। उन्होंने मैच के आखिरी समय में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कुछ देर के लिए कप्तानी करने का मौका दिया था। उनके इस कदम ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

नागपुर में भारत के मुकाबले
साल खिलाफ नतीजा
2008 ऑस्ट्रेलिया भारत 172 रन से जीता
2010 दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका पारी और छह रन से जीता
2010 न्यूजीलैंड भारत पारी और 198 रन से जीता
2012 इंग्लैंड ड्रॉ
2015 दक्षिण अफ्रीका भारत 124 रन से जीता
2017 श्रीलंका भारत पारी और 239 रन से जीता

IND vs AUS Nagpur Test Records Know India vs Australia Head to Head Win or Loss Records at Nagpur Stadium
रोहित शर्मा और नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख जगह समय
पहला टेस्ट 9-13 फरवरी नागपुर सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला सुबह 9:30 बजे
चौथा टेस्ट 9-13 मार्च अहमदाबाद सुबह 9:30 बजे

 

टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed