फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Mitchell Starc Bowled 176.5 Kmph Delivery vs India To Break Shoaib Akhtar's Record Know details

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड! 176.5 Kmph की स्पीड से फेंकी गेंद, शोएब अख्तर को पीछे छोड़ा?

Sun, 19 Oct 2025 10:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 19 Oct 2025 10:00 PM IST
सार

अब तक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है, जिन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के निक नाइट के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

विज्ञापन
IND vs AUS: Mitchell Starc Bowled 176.5 Kmph Delivery vs India To Break Shoaib Akhtar's Record Know details
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : X

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की पहली ही गेंद पर स्पीड गन ने मिचेल स्टार्क की रफ्तार 176.5 किमी/घंटा  दिखाई, जो क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे तेज गेंद मानी जाती। हालांकि, बाद में प्रसारकों के ग्राफिक्स ने इसे सुधारते हुए बताया कि असल में वह गेंद 140.8 किमी/घंटा की थी। यानी यह स्पष्ट है कि 176.5 किमी/घंटा की रीडिंग तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा थी।
विज्ञापन

अख्तर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
अब तक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है, जिन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के निक नाइट के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।





विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्षा से बाधित पहले वनडे मुकाबले में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बारिश के कारण चार बार मैच को रोकना पड़ा जिस कारण इसे 26-26 ओवर कराने का फैसला किया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श की शानदार पारी के दम पर 21.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed