फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS India created history by defeating Australia in first T20 Suryakumar shine Rinku finished match

IND vs AUS 1st T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास; सूर्यकुमार चमके, रिंकू ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत

Thu, 23 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Nov 2023 11:47 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैचों में यह छठा अवसर था तब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 190 या उससे ज्यादा रन बनाए। दुर्भाग्य से हर बार उस टीम को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
IND vs AUS India created history by defeating Australia in first T20 Suryakumar shine Rinku finished match
IND VS AUS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने विशाखापट्टन में पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। उसने गुरुवार (23 नवंबर) को मिली इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने अपने टी20 इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। उसने चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तब टीम इंडिया हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन बनाकर मैच जीती थी।
विज्ञापन


भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में दूसरी बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है। पिछली बार टीम इंडिया ने राजकोट में ऐसा किया था। 2013 में भारत 202 रन बनाकर जीता था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैचों में यह छठा अवसर था तब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 190 या उससे ज्यादा रन बनाए। दुर्भाग्य से हर बार उस टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs AUS India created history by defeating Australia in first T20 Suryakumar shine Rinku finished match
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छोड़ा पीछे
भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। भारत ने पांचवीं बार टी20 में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है। इस मामले में उसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया। अफ्रीकी टीम ने चार बार ऐसा किया है। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से है। दोनों ने तीन-तीन बार टी20 में 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल किया है। 

15 गेंद के अंदर दोनों ओपनर हुए थे आउट
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। वह एक गेंद का सामना भी नहीं कर सके। तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। यशस्वी ने आठ गेंद पर 21 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद ईशन किशन और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला।
विज्ञापन

IND vs AUS India created history by defeating Australia in first T20 Suryakumar shine Rinku finished match
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान और सूर्या ने की शतकीय साझेदारी
सूर्या और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के उड़ाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए।

IND vs AUS: रिंकू सिंह के छक्के पर क्यों नहीं मिले छह रन? ऐसा था भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के अंतिम ओवर का रोमांच
विज्ञापन

IND vs AUS India created history by defeating Australia in first T20 Suryakumar shine Rinku finished match
जोश इंगलिश - फोटो : सोशल मीडिया
इंगलिश का शतक हुआ बेकार
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed