फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Fan called Ashwin Anna Bhaiya in Nagpur Indian spinner gave big lesson on social media

IND vs AUS: नागपुर में अश्विन को फैन ने कहा 'अन्ना भैया', भारतीय स्पिनर ने सोशल मीडिया पर दी बड़ी सीख

Sun, 12 Feb 2023 12:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Feb 2023 12:08 PM IST
सार

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए। जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए।

विज्ञापन
IND vs AUS Fan called Ashwin Anna Bhaiya in Nagpur Indian spinner gave big lesson on social media
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की। उसने नागपुर में पारी और 132 रन से जीत हासिल की। इस मैच में टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अश्विन ने पहली पारी में तीन तो दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। उन्होंने मैच के बाद एक मजेदार किस्सा ट्विटर पर शेयर किया।
विज्ञापन

दरअसल, नागपुर में टेस्ट के दौरान अश्विन को एक फैन ने 'अन्ना भैया' कह दिया। भारतीय स्पिनर ने इस वाकये को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने उस फैन को ट्विटर पर एक बड़ी सीख दी। अश्विन ने बताया कि दक्षिण भारत में भैया को ही अन्ना कहा जाता है। उन्होंने लिखा, ''स्टेडियम में किसी ने आज मुझे अन्ना भैया कहा। अन्ना और भैया एक ही (बड़े भाई) हैं। मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, लेकिन यह एक छोटा सुधार मदद करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन सिंह से आगे निकले अश्विन
अश्विन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 19 टेस्ट में 97 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने इस मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। हरभजन ने 18 टेस्ट में 95 विकेट लिए थे। अश्विन से आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले ही हैं। कुंबले ने 20 टेस्ट में 111 विकेट लिए थे। सक्रिय खिलाड़ियों में अश्विन से पीछे नाथन लियोन हैं। उन्होंने 23 मैच में 95 विकेट लिए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 13 टेस्ट में 70 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed