फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS DRS Success Rate Know What is Percentage of Indian Cricket Team for DRS Review All Stats

DRS Success: अंपायर का फैसला पलटने में माहिर है टीम इंडिया, 28.4 फीसदी मौकों पर मिली कामयाबी, देखें आंकड़े

Sun, 26 Feb 2023 05:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Feb 2023 05:29 PM IST
सार

2020 से लेकर अब तक टेस्ट में इस मामले में टॉप तीन देशों में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत है। इन तीन देशों के पक्ष में डीआरएस के सबसे ज्यादा फैसले आए हैं। यानी इन देशों ने डीआरएस का सही इस्तेमाल कर अंपायर के सबसे ज्यादा फैसले पलटे हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS DRS Success Rate Know What is Percentage of Indian Cricket Team for DRS Review All Stats
डीआरएस में भारत के आंकड़े अच्छे हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिसीजन रिव्यू सिस्टम क्रिकेट में आउट की सटीकता को पता करने के लिए एक नई खोज है। इसकी मदद से कोई भी टीम अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकती है। हालांकि, एक पारी के दौरान एक टीम को दो बार ही इसका इस्तेमाल करने की इजाजत होती है। यदि कोई अंपायर किसी खिलाड़ी को नॉटआउट देता है तो फील्डिंग टीम एक पारी में दो बार उनके फैसले को चुनौती दे सकती है।
विज्ञापन

अंपायर का फैसला सही होने पर फील्डिंग टीम के खाते से डीआरएस की संख्या घट जाएगी, लेकिन अगर फील्डिंग टीम सही हुई तो रिव्यू लेने की संख्या दो ही रह जाएगी। इसी प्रकार अगर अंपायर किसी बल्लेबाज को आउट देता है तो बैटर उस फैसले को दो बार चुनौती दे सकता है। अंपायर का फैसला सही होने पर बैटिंग टीम के खाते से एक डीआरएस घट जाएगा, लेकिन बैटर के सही होने पर रिव्यू रिटेन होगा। अंपायर्स कॉल होने पर रिव्यू की संख्या नहीं घटेगी। 

Broadcaster SuperSport responds to allegations by Indian players
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीक के आने के बाद से कई ऐसे मौके आए जब अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा। 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में इस मामले में टॉप तीन देशों में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत है। इन तीन देशों के पक्ष में डीआरएस के सबसे ज्यादा फैसले आए हैं। यानी इन देशों ने डीआरएस का सही इस्तेमाल कर अंपायर के सबसे ज्यादा फैसले पलटे हैं। डीआरएस में सबसे ज्यादा सफलता प्रतिशत न्यूजीलैंड का है। उसने 2020 से लेकर अब तक यानी 38 महीने में टेस्ट में कुल 118 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया। इनमें से 36 बार वह अंपायर का फैसला पलटने में कामयाब रहे। उनका सफलता प्रतिशत 30.5 है।

BGT 2023 | Twitter reacts as Rohit Sharma turns his stress into excitement  in no time after DRS success
Umpire's call upheld as ICC makes DRS tweaks | cricket.com.au
विज्ञापन

बांग्लादेश इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। उसने पिछले 38 महीने में 116 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया और 35 बार फैसला पलटने में कामयाब रहे। 81 मौकों पर अंपायर का फैसला सही साबित हुआ। यानी उनका सफलता प्रतिशत 30.2 रहा। भारत इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उसने 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में 169 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया और 48 बार अंपायर का फैसला पलटने में कामयाब रहे। 121 मौकों पर अंपायर का फैसला सही रहा। डीआरएस में भारत का सफलता प्रतिशत 28.4 रहा। डीआरएस को शुरुआती समय में धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहा जाता था, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान उनके द्वारा लिए गए ज्यादातर डीआरएस भारत के पक्ष में रहे थे।

DRS में सबसे सफल देश (2020 से लेकर अब तक टेस्ट में)
देश  DRS
लिए
सफल असफल
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                सफलता
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                प्रतिशत
न्यूजीलैंड 118 36 82 30.5
बांग्लादेश 116 35 81 30.2
भारत 169 48 121 28.4
दक्षिण अफ्रीका 112 31 81 27.7
वेस्टइंडीज 161 44 117 27.3
इंग्लैंड 207 56 151 27.1
पाकिस्तान 117 30 87 25.6
ऑस्ट्रेलिया 119 27 92 22.7
श्रीलंका 111 23 88 20.7
जिम्बाब्वे 5 1 4 20

ऑस्ट्रेलिया डीआरएस लेने के मामले में सबसे फिसड्डी देशों में से एक रहा है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। कंगारू टीम 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में डीआरएस में सबसे कम सफलता प्रतिशत वाले निचले तीन देशों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान 119 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया और 27 बार कामयाब रहे। उनका सफलता प्रतिशत 22.7 है।

श्रीलंका 20.7 प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया के नीचे और जिम्बाब्वे 20 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी कंगारू टीम कई मौकों पर गलत डीआरएस लेकर भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने में नाकामयाब रहे। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सटीकता का उदाहरण दिया।

How many reviews in Test cricket: Have number of DRS reviews changed in the  COVID-19 era? - The SportsRush

टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम फिलहाल चार मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 132 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का आखिरी टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed