{"_id":"63f216b29fe15092d10a1c39","slug":"ind-vs-aus-cheteshwar-pujara-broke-kumar-sangakkara-record-and-join-ricky-ponting-special-club-in-100th-test-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, 100वें टेस्ट में हासिल की रिकी पोंटिंग जैसी उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, 100वें टेस्ट में हासिल की रिकी पोंटिंग जैसी उपलब्धि
Sun, 19 Feb 2023 06:01 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:01 PM IST
सार
पुजारा का बल्ला पहली पारी में नहीं चला था। वह नाथन लियोन की गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की। पुजारा ने 74 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के करीब है। उसे बाकी बचे दो में से एक टेस्ट जीतने होंगे। दिल्ली में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की। यह मैच भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट था। उन्होंने इस मुकाबले के तीसरे दिन दो बड़ी उपलब्धि हासिल की।
पुजारा का बल्ला पहली पारी में नहीं चला था। वह नाथन लियोन की गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की। पुजारा ने 74 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। पुजारा ने मैच में विजयी चौका भी लगाया। वह अपने 100वें टेस्ट में विनिंग रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के खास क्लब में शामिल हो गए।
पोटिंग ने 2006 में खेला था 100वां टेस्ट
पोंटिंग 100वें टेस्ट में विजयी रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 2006 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा किया था। तब पोंटिंग ने जोहान बोथा की गेंद पर चौका लगाया था। पुजारा ने भी चौका लगाकर मैच का समापन किया। उन्होंने टॉड मर्फी की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा।
विज्ञापन
पुजारा ने तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। पुजारा टेस्ट में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पुजारा के नाथन लियोन के खिलाफ टेस्ट करियर में 532 रन हो गए हैं। संगकारा ने पाकिस्तान के सईद अजमल के खिलाफ 531 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 520 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम गूच ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के खिलाफ 517 रन बनाए थे।