{"_id":"677577ed446a4c19070cc731","slug":"ind-vs-aus-australian-pm-praises-jasprit-bumrah-said-we-could-pass-a-law-here-that-makes-him-bowl-left-handed-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बुमराह के फैन हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज, गेंदबाज के लिए नया कानून बनाने के दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बुमराह के फैन हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज, गेंदबाज के लिए नया कानून बनाने के दिए संकेत
Wed, 01 Jan 2025 10:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 01 Jan 2025 10:44 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चार मैचों की आठ पारियों में 31 वर्षीय गेंदबाज ने 2.72 की इकोनॉमी से 30 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : @AlboMP
विस्तार
भारतीय टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और बताया कि वह भारतीय गेंदबाज की गेंदबाजी से बहुत अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह एक कानून बनाने के विषय में सोच रहे हैं जिसके तहत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'बाएं हाथ से या एक कदम चलकर' गेंदबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इस सीरीज में बुमराह ने किया प्रभावित
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चार मैचों की आठ पारियों में 31 वर्षीय गेंदबाज ने 2.72 की इकोनॉमी से 30 विकेट चटकाए हैं। इनमें तीन पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। अब वह सिडनी टेस्ट में भी इस तरह के प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे।

बुमराह की तारीफ में पीएम अल्बनीज ने पढ़े कसीदे
पांचवें टेस्ट से पहले पीएम अल्बनीज ने दोनों टीमों से मुलाकात की और नए साल की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अल्बनीज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, हम यहां एक कानून पारित कर सकते हैं जिसके अनुसार उन्हें बाएं हाथ से या सिर्फ एक कदम चलकर गेंदबाजी करनी होगी। हर बार जब वह गेंदबाजी करने आए हैं तो बहुत रोमांचक अनुभव रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जब शुक्रवार को पांचवां टेस्ट शुरू होगा तो मैकग्रा फाउंडेशन के महान काम के समर्थन में एससीजी गुलाबी रंग से भर जाएगा। चलो ऑस्ट्रेलिया।

The Australian and Indian teams have already given us an incredible summer of cricket. pic.twitter.com/oqVDOOr5Bm
— Anthony Albanese (@AlboMP) January 1, 2025
गंभीर ने की ऑस्ट्रेलिया की तारीफ
भारतीय टीम के साथ मु्ख्य कोच गौतम गंभीर भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। गंभीर ने कहा, ऑस्ट्रेलिया यात्रा करने के लिए एक खूबसूरत देश है लेकिन दौरा करने के लिए एक कठिन जगह है। दर्शक शानदार रहे हैं। हमें एक और टेस्ट मैच खेलना है। उम्मीद है कि हम दर्शकों का मनोरंजन कर पाएंगे।

कमिंस ने की मेलबर्न टेस्ट पर बात
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सिडनी से पहले अपनी टीम को सीरीज में 1-2 की बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। पिछले सप्ताह के बारे में कमिंस ने कहा, मेलबर्न में पिछला हफ्ता हमारे लिए सबसे बेहतरीन टेस्ट मैच में से एक था। इस हफ्ते का बेसब्री से इंतजार है। यह एक निर्णायक मैच है। यह सीरीज जीतने का हमारा मौका है। और इंतजार नहीं कर सकते।