{"_id":"690f219af92640420107c581","slug":"ind-vs-aus-5th-t20-match-highlights-eye-catching-photos-and-moments-records-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी टी20, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज; ऑस्ट्रेलिया से लिया ODI की हार का बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी टी20, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज; ऑस्ट्रेलिया से लिया ODI की हार का बदला
Sat, 08 Nov 2025 04:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:25 PM IST
सार
इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला जीता और 1-0 से बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
अभिषेक-गिल
- फोटो : BCCI
विस्तार
बारिश के कारण पांचवां टी20 मुकाबला पूरा नहीं हो सका और उसे रद्द कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बता दें कि, इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला जीता और 1-0 से बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की। आज का मैच ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से अहम था, उनकी नजर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मेजबानों ने भारत को 2-1 से हराकर जीती थी वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर भारत ने वनडे की हार का बदला ले लिया। मेजबानों ने भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। शनिवार को खेले गए आखिरी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहली पारी का सिर्फ 4.5 ओवर का खेल हो सका जिसमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 52 रन बनाए। इसके बाद बारिश बाधा बनी और मुकाबला रद्द हो गया।

अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
अभिषेक शर्मा ने टी20 में सबसे कम गेंदों में पूरे किए 1000 रन
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में अपने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए, जो किसी भी फुल-मेम्बर (शीर्ष 10 टीमें) टीम के बल्लेबाज के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (573 गेंद) और फिल सॉल्ट (599 गेंद) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाजों में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में भी अभिषेक दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 28 पारियों में हासिल किया। उनसे आगे केवल विराट कोहली (27 पारियां) हैं, जबकि केएल राहुल (29) और सूर्यकुमार यादव (31) उनके बाद हैं।

भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने सबसे कम पारियों में बनाए 1000 टी20 रन
| खिलाड़ी | पारियां |
|---|---|
| विराट कोहली | 27 |
| अभिषेक शर्मा | 28 |
| केएल राहुल | 29 |
| सूर्यकुमार यादव | 31 |
| रोहित शर्मा | 40 |