फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th test: Tribute to former PM Dr. Manmohan Singh, Team India wear black bands in Melbourne day 2

IND vs AUS: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, मेलबर्न में दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया

Fri, 27 Dec 2024 05:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Dec 2024 05:24 AM IST
सार

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th test: Tribute to former PM Dr. Manmohan Singh, Team India wear black bands in Melbourne day 2
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार को 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। इसी कड़ी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 34वां शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन की पारी खेली। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को आज चार विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने आज 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया। भारत के लिए ओपनिंग करने कौन आता है, यह देखने वाली बात होगी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग करने की संभावना है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट टीम इंडिया ने पर्थ में 295 रन से जीता था। एडिलेड में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। गाबा में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन

खेल जगत ने भी जताया दुख
मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। मनमोहन सिंह के निधन की खबर से खेल जगत भी गमगीन हो गया। वीरेंद्र सहवाग से लेकर हरभजन और युवराज सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सहवाग और भज्जी ने दी श्रद्धांजलि
सहवाग ने दुख जताते हुए कहा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।' भज्जी ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री, एक सज्जन व्यक्ति और दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से दुखी हूं। संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक परिदृश्य को नेविगेट करने की उनकी क्षमता और भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास, जो वास्तव में उन्हें अलग करता था।'

युवराज सिंह ने जताया दुख
पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह भी पूर्व पीएम के निधन से दुखी हैं। उन्होंने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर। एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

लक्ष्मण और विनेश ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।' कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने कहा- भारत ने आज एक ऐसे महानायक को खो दिया, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, सादगी और दूरदृष्टि से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed