फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: If Usman Khawaja had batted for 1.30 hours more, Younis Khan big record have been broken

IND vs AUS 4th Test: अगर डेढ़ घंटे और बैटिंग करते उस्मान ख्वाजा तो टूट जाता यूनिस खान का बड़ा रिकॉर्ड, जानें

Fri, 10 Mar 2023 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Mar 2023 04:30 PM IST
सार

ख्वाजा ने अपनी पारी में 21 चौके लगाए। उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली। वहीं, टॉड मर्फी ने 41 रन, स्टीव स्मिथ ने 38 रन, नाथन लियोन ने 34 रन और ट्रेविस हेड ने 32 रन बनाए।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: If Usman Khawaja had batted for 1.30 hours more, Younis Khan big record have been broken
उस्मान ख्वाजा के पास यूनिस खान के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस मैच में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक रहा। 
विज्ञापन

...तो टूट जाता यूनिस खान का रिकॉर्ड

ख्वाजा ने 180 रन की पारी खेली। हालांकि, इसमें सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने 422 गेंदें खेलीं। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 167.2 ओवर में 480 रन पर सिमट गई। इसमें से ख्वाजा ने अकेले 70 ओवर बल्लेबाजी की। वह गुरुवार को बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और दूसरे दिन चायकाल के बाद आउट हुए। ख्वाजा ने मैच में करीब 10 घंटे बल्लेबाजी की। अगर वह डेढ़ घंटे और बल्लेबाजी कर जाते तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिस खान ने बनाया था यह रिकॉर्ड

दरअसल, भारत में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा देर बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड यूनिस के नाम ही है। उन्होंने मार्च 2005 में बैंगलोर में भारत के खिलाफ टेस्ट में साढ़े 11 घंटे बल्लेबाजी की थी। तब यूनिस ने 267 रन बनाए थे। अब उस्मान ने 10 घंटे बल्लेबाजी की है, लेकिन यूनिस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि, अपनी इस पारी के दौरान उस्मान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन

उस्मना ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा

उस्मान ख्वाजा भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों द्वारा भारत में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर के मामले में डीन जोन्स टॉप पर हैं। उन्होंने 1986 में चेन्नई में 210 रन बनाए थे। वहीं, मैथ्यू हेडन ने 2001 में चेन्नई में 203 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 2017 में रांची में नाबाद 178 रन बनाए थे। वह ख्वाजा के बाद चौथे स्थान पर हैं। अक्षर पटेल का यह इस टेस्ट में पहला विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच 47.4 ओवर डाले हैं। यह टेस्ट में उनके द्वारा लिए गए दो विकेटों के बीच उनके द्वारा फेंके गए सबसे ज्यादा ओवर हैं। 

ख्वाजा ने अपनी पारी में 21 चौके लगाए। उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली। वहीं, टॉड मर्फी ने 41 रन, स्टीव स्मिथ ने 38 रन, नाथन लियोन ने 34 रन और ट्रेविस हेड ने 32 रन बनाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट झटके। टेस्ट में उन्होंने 32वीं बार पारी में पांच विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed