फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: Australia refused to play when Shubman, Cheteshwar Pujara came for bowling! Ashwin tweets

IND vs AUS 4th Test: शुभमन-पुजारा बॉलिंग के लिए आए तो ऑस्ट्रेलिया ने खेलने से किया इनकार! अश्विन ने भी कसा तंज

Mon, 13 Mar 2023 05:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारतीय कप्तान रोहित से बातचीत की और मैच को ड्रॉ कराने का फैसला किया। जब पुजारा और शुभमन गेंदबाजी के लिए आए थे तब लाबुशेन और स्मिथ भी मुस्कुराने लगे थे। 

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: Australia refused to play when Shubman, Cheteshwar Pujara came for bowling! Ashwin tweets
अश्विन ने पुजारा पर तंज कसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। टीम इंडिया ने इसी के साथ सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। अब दोनों टीमों के बीच 17 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस मैच के अंत में कई मजेदार पल देखने को मिले। मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी। इस पारी में 76 ओवर होने तक कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मुख्य गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित ने शुभमन-पुजारा से कराई गेंदबाजी

इसके बाद उन्होंने 77वें ओवर में शुभमन गिल को गेंदबाजी दी। रोहित यहीं नहीं रुके। उन्होंने शुभमन के बाद चेतेश्वर पुजारा को भी गेंदबाजी दी। अगले ओवर में वह फिर शुभमन से करा रहे थे। इस ओवर के एक गेंद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारतीय कप्तान रोहित से बातचीत की और मैच को ड्रॉ कराने का फैसला किया। जब पुजारा और शुभमन गेंदबाजी के लिए आए थे तब लाबुशेन और स्मिथ भी मुस्कुराने लगे थे। 

भारत WTC के फाइनल में पहुंचा

IND vs AUS 4th Test: Australia refused to play when Shubman, Cheteshwar Pujara came for bowling! Ashwin tweets
अश्विन दोनों को गेंदबाजी करता देख मुस्कुरा रहे थे - फोटो : BCCI
दोनों ने पुजारा-गिल को गेंदबाजी करता देख मैच को खत्म कराने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के श्रीलंका को हराने के बाद भारत पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका था। ऐसे में यह टेस्ट औपचारिकता मात्र था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में रोहित भी काफी लाइट मूड में नजर आए और उन्होंने अपने मुख्य गेंदबाजों को आराम देने का फैसला लिया।
विज्ञापन

अश्विन ने तंज कसा

IND vs AUS 4th Test: Australia refused to play when Shubman, Cheteshwar Pujara came for bowling! Ashwin tweets
पुजारा ने लेग स्पिन बॉलिंग की - फोटो : BCCI
अब रोहित के इस फैसले और पुजारा-गिल से गेंदबाजी कराने पर अश्विन ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं क्या करूं? जॉब छोड़ दूं? इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी लगाई है। पुजारा ने मैच में लेग स्पिन बॉलिंग की। इससे पहले भी वह एक बार गेंदबाजी कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने एकबार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने बिना कोई विकेट लिए दो रन खर्च किए थे। इस मैच में एक ओवर में पुजारा ने एक रन दिया, जबकि शुभमन ने 1.1 ओवर गेंदबाजी की और एक रन दिया। शुभमन पहली बार क्रिकेट में गेंदबाजी कर रहे थे। हालांकि, पुजारा काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए कई बार गेंदबाजी कर चुके हैं।

चौथे टेस्ट में क्या हुआ?

चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन और कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। अश्विन ने छह विकेट झटके थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 571 रन बनाए और 91 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 175 रन बनाए और मैच ड्रॉ कराने का फैसला लिया। भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन और दिल्ली में दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीता था। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed