फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th T20: Rinku Singh said IPL has given me confidence to remain calm under pressure; Jitesh Sharma

IND vs AUS: 'IPL ने मुझे दबाव में शांत रहने का आत्मविश्वास दिया', टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे रिंकू का बयान

Sat, 02 Dec 2023 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Dec 2023 11:57 AM IST
सार

रिंकू के अलावा सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रन बनाए, जिससे मेजबान टीम ने नौ विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 154/7 पर रोककर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th T20: Rinku Singh said IPL has given me confidence to remain calm under pressure; Jitesh Sharma
रिंकू सिंह और जितेश शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में दबाव की स्थिति में अपने शांत रवैये का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने को दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वजन को लेकर काफी ट्रेनिंग करने से उन्हें आसानी से बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है। रिंकू ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में 29 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली थी। भारत ने चौथा टी20 20 रन से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

रिंकू के अलावा जितेश ने भी खेली शानदार पारी

रिंकू के अलावा सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रन बनाए, जिससे मेजबान टीम ने नौ विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 154/7 पर रोक कर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू ने बीसीसीआई टीवी पर जितेश से की बातचीत

रिंकू ने शुक्रवार को बीसीसीआई टीवी पर जितेश के साथ बात करते हुए कहा, 'मैं लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं। मैं पिछले पांच-छह साल से आईपीएल में खेल रहा हूं। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला है। मैं खुद का समर्थन करता हूं, खुद को शांत रखने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन

जितेश ने रिंकू की तारीफ की

जितेश ने भी स्वीकार किया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो वह काफी दबाव में थे और रिंकू के संयम से आश्चर्यचकित थे। जितेश ने कहा, 'ऐसा नहीं लग रहा था कि यह आपकी (रिंकू) पहली सीरीज है। जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो मैं बहुत दबाव में था, आप बहुत शांत थे, गेंद को छक्क के लिए भेज रहे थे और क्लीन हिट कर रहे थे।'

जितेश ने कहा रिंकू ने कैसे दबाव से निकाला

शुक्रवार को ईशान किशन की जगह टीम में आए विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश ने भी उन्हें शांत रहने में मदद करने के लिए रिंकू को धन्यवाद दिया। जितेश ने रिंकू से कहा- आप मुझसे कहते रहे कि आराम से रहो और दबाव मत लो।' जब भारत 14वें ओवर में चार विकेट पर 111 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था तब जितेश और रिंकू ने अच्छी भूमिका निभाई।

रिंकू ने बताया लंबे-लंबे छक्कों का राज

जब रिंकू से उनके 100 मीटर लंबे छक्कों के पीछे के रहस्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से जिम जाते हैं। रिंकू ने कहा- मुझे वजन उठाना पसंद है जिससे मुझे ताकत मिलती है। 
रिंकू ने अब तक सीरीज में चार मैचों की तीन पारियों में 99 की औसत से 99 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.38 का रहा है। उन्होंने अब तक सीरीज में 12 चौके और चार छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed