फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test 2023 Test Records at Ahmedabad Narendra Modi Stadium Know All Stats

IND vs AUS: अहमदाबाद में 15 साल से टेस्ट मैच नहीं हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया से पहली बार यहां होगा मुकाबला

Wed, 08 Mar 2023 06:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Mar 2023 06:19 PM IST
सार

अहमदाबाद में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट खेलेगा। टीम इंडिया कंगारूओं के खिलाफ तीन वनडे यहां खेल चुकी है। इसमें एक 2011 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल है। यहां तीन वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। उसे एक मैच में हार मिली थी

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test 2023 Test Records at Ahmedabad Narendra Modi Stadium Know All Stats
रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में नौ मार्च से खेला जाएगा। टीम इंडिया जब गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी नजर सीरीज को 3-1 से जीतने पर होगी। फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर शानदार रहा है। टीम इंडिया दो साल बाद यहां टेस्ट मैच खेलेगी। पिछली बार उसने मार्च 2021 में इंग्लैंड का सामना किया था।
विज्ञापन

अहमदाबाद में टीम इंडिया 2008 के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। उसे पिछली बार यहां दक्षिण अफ्रीका ने शिकस्त दी थी। अप्रैल 2008 में अफ्रीकी टीम ने पारी और 90 रन से मैच को अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह वही मैच था जिसमें भारत की पहली पारी 72 रनों पर ही सिमट गई थी। उसके बाद से भारत ने यहां पांच टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से तीन जीते और दो ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 3rd Test 2023 Test Records at Ahmedabad Narendra Modi Stadium Know All Stats
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस मैदान पर पहला टेस्ट हारा था भारत
अहमदाबाद में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट खेलेगा। टीम इंडिया कंगारूओं के खिलाफ तीन वनडे यहां खेल चुकी है। इसमें एक 2011 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल है। यहां तीन वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। उसे एक मैच में हार मिली थी। टेस्ट मैच पर की बात करें तो भारत ने यहां पहला टेस्ट नवंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उस मैच में टीम को 138 रन से हार मिली थी।
विज्ञापन

IND vs AUS 3rd Test 2023 Test Records at Ahmedabad Narendra Modi Stadium Know All Stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद में भारत के टेस्ट मैचों के नतीजे
 
खिलाफ नतीजा जीत-हार का अंतर मैच शुरू होने की तारीख
वेस्टइंडीज हार 138 रन 12 नवंबर 1983
पाकिस्तान ड्रॉ - 4 मार्च 1987
श्रीलंका जीत पारी और 17 रन 8 फरवरी 1994
दक्षिण अफ्रीका जीत 64 रन 20 नवंबर 1996
न्यूजीलैंड ड्रॉ - 29 अक्टूबर 1999
इंग्लैंड ड्रॉ - 11 दिसंबर 2001
न्यूजीलैंड ड्रॉ - 8 अक्तूबर 2003
श्रीलंका जीत 259 रन 18 दिसंबर 2005
दक्षिण अफ्रीका हार पारी और 90 रन 3 अप्रैल 2008
श्रीलंका ड्रॉ - 16 नवंबर 2009
न्यूजीलैंड ड्रॉ - 4 नवंबर 2010
इंग्लैंड जीत 9 विकेट 15 नवंबर 2012
इंग्लैंड जीत 10 विकेट 24 फरवरी 2021
इंग्लैंड जीत पारी और 25 रन 4 मार्च 2021

IND vs AUS 3rd Test 2023 Test Records at Ahmedabad Narendra Modi Stadium Know All Stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को अंतिम टेस्ट में चाहिए जीत
भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed