{"_id":"6408843f47495861b00c3b2d","slug":"ind-vs-aus-3rd-test-2023-test-records-at-ahmedabad-narendra-modi-stadium-know-all-stats-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अहमदाबाद में 15 साल से टेस्ट मैच नहीं हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया से पहली बार यहां होगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अहमदाबाद में 15 साल से टेस्ट मैच नहीं हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया से पहली बार यहां होगा मुकाबला
Wed, 08 Mar 2023 06:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:19 PM IST
सार
अहमदाबाद में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट खेलेगा। टीम इंडिया कंगारूओं के खिलाफ तीन वनडे यहां खेल चुकी है। इसमें एक 2011 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल है। यहां तीन वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। उसे एक मैच में हार मिली थी
विज्ञापन
रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में नौ मार्च से खेला जाएगा। टीम इंडिया जब गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी नजर सीरीज को 3-1 से जीतने पर होगी। फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर शानदार रहा है। टीम इंडिया दो साल बाद यहां टेस्ट मैच खेलेगी। पिछली बार उसने मार्च 2021 में इंग्लैंड का सामना किया था।
विज्ञापन
अहमदाबाद में टीम इंडिया 2008 के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। उसे पिछली बार यहां दक्षिण अफ्रीका ने शिकस्त दी थी। अप्रैल 2008 में अफ्रीकी टीम ने पारी और 90 रन से मैच को अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह वही मैच था जिसमें भारत की पहली पारी 72 रनों पर ही सिमट गई थी। उसके बाद से भारत ने यहां पांच टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से तीन जीते और दो ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस मैदान पर पहला टेस्ट हारा था भारत
अहमदाबाद में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट खेलेगा। टीम इंडिया कंगारूओं के खिलाफ तीन वनडे यहां खेल चुकी है। इसमें एक 2011 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल है। यहां तीन वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है। उसे एक मैच में हार मिली थी। टेस्ट मैच पर की बात करें तो भारत ने यहां पहला टेस्ट नवंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उस मैच में टीम को 138 रन से हार मिली थी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद में भारत के टेस्ट मैचों के नतीजे
| खिलाफ | नतीजा | जीत-हार का अंतर | मैच शुरू होने की तारीख |
|---|---|---|---|
| वेस्टइंडीज | हार | 138 रन | 12 नवंबर 1983 |
| पाकिस्तान | ड्रॉ | - | 4 मार्च 1987 |
| श्रीलंका | जीत | पारी और 17 रन | 8 फरवरी 1994 |
| दक्षिण अफ्रीका | जीत | 64 रन | 20 नवंबर 1996 |
| न्यूजीलैंड | ड्रॉ | - | 29 अक्टूबर 1999 |
| इंग्लैंड | ड्रॉ | - | 11 दिसंबर 2001 |
| न्यूजीलैंड | ड्रॉ | - | 8 अक्तूबर 2003 |
| श्रीलंका | जीत | 259 रन | 18 दिसंबर 2005 |
| दक्षिण अफ्रीका | हार | पारी और 90 रन | 3 अप्रैल 2008 |
| श्रीलंका | ड्रॉ | - | 16 नवंबर 2009 |
| न्यूजीलैंड | ड्रॉ | - | 4 नवंबर 2010 |
| इंग्लैंड | जीत | 9 विकेट | 15 नवंबर 2012 |
| इंग्लैंड | जीत | 10 विकेट | 24 फरवरी 2021 |
| इंग्लैंड | जीत | पारी और 25 रन | 4 मार्च 2021 |
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत को अंतिम टेस्ट में चाहिए जीत
भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।