फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20 Guwahati Weather India vs Australia Pitch Report Barsapara Stadium News in Hindi

IND vs AUS Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 पर बारिश का साया? मैच के समय ऐसा रह सकता है मौसम का हाल

Tue, 28 Nov 2023 09:40 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Tue, 28 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

Guwahati Weather Forecast, IND vs AUS T20 2023: भारत की नजर तीसरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और उसकी नजर कंगारूओं को एक बार फिर से पटखनी देने पर है।

विज्ञापन
IND vs AUS T20 Guwahati Weather India vs Australia Pitch Report Barsapara Stadium News in Hindi
बरसापारा स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजर तीसरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और उसकी नजर कंगारूओं को एक बार फिर से पटखनी देने पर है।
विज्ञापन


एक्यूवेदर के मुताबिक, 28 नवंबर को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आसमान में बादलों के छाए रहने की संभवना भी नहीं है। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेल शुरू होगा। उस समय अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि खेल खत्म होने पर भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे के आसपास तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। ऐसे में दर्शकों एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

IND vs AUS T20 Guwahati Weather India vs Australia Pitch Report Barsapara Stadium News in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
बल्लेबाजों को मिलेगी पिच से मदद
गुवाहाटी के पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में इस मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पिछले टी20 में 400 से ज्यादा रन बने थे। प्रशंसकों को एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

गुवाहाटी में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय टीम इस मैदान पर अब तक तीन टी20 मैच में उतरी है। 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया छह साल बाद उसका बदला लेना चाहेगी। वहीं, 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 16 रन से जीत हासिल की थी। 2020 में श्रीलंका से एक मैच होना था, लेकिन टॉस के बाद बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाया था।

IND vs AUS T20 Guwahati Weather India vs Australia Pitch Report Barsapara Stadium News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिश, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर संघा, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ट्रेविस हेड, एरॉन हार्डी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed