फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st Test: Steve Smith Clean Bowled by Ravindra Jadeja Video; 5 bowlers bowled Smith more than once

IND vs AUS VIDEO: रवींद्र जडेजा के सामने नहीं चलता स्मिथ का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही, नागपुर में भी हुआ ऐसा

Thu, 09 Feb 2023 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Feb 2023 08:25 PM IST
सार

जडेजा ने मैच में 22 ओवर में 47 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि अश्विन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए। जडेजा के टेस्ट करियर का यह 11वां पारी में पांच विकेट रहे। उन्होंने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और मर्फी के विकेट लिए।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test: Steve Smith Clean Bowled by Ravindra Jadeja Video; 5 bowlers bowled Smith more than once
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में कंगारू टीम 63.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। पांच महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाया और मिलकर आठ विकेट झटके।
विज्ञापन

जडेजा ने मैच में 22 ओवर में 47 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि अश्विन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए। जडेजा के टेस्ट करियर का यह 11वां पारी में पांच विकेट रहे। उन्होंने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और मर्फी के विकेट लिए। इन सबमें स्मिथ का विकेट सबसे शानदार रहा। जडेजा ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। वह 107 गेंदों में 37 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने चौथी बार टेस्ट में स्मिथ को पवेलियन भेजा। वहीं, यह तीसरी बार है जब जडेजा ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। टेस्ट में सिर्फ पांच गेंदबाजों ने स्मिथ को एक से ज्यादा बार क्लीन बोल्ड किया है। इस लिस्ट में जडेजा शीर्ष पर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा बार स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया है। जडेजा के अलावा भारत के ही भुवनेश्वर कुमार, श्रीलंका के रंगना हेराथ, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्मिथ को दो-दो बार क्लीन बोल्ड किया है।
विज्ञापन

जडेजा ने 13 पारियों में स्मिथ को तीन बार क्लीन बोल्ड किया है। वहीं, भुवनेश्वर और हेराथ ने छह-छह, एंडरसन ने 36 और ब्रॉड ने 40 पारियों में स्मिथ को दो-दो बार क्लीन बोल्ड किया है। हालांकि, स्मिथ को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड ब्रॉड के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को नौ बार पवेलियन भेजा है। वहीं, एंडरसन आठ बार के साथ दूसरे, पाकिस्तान के यासिर शाह सात बार के साथ तीसरे और अश्विन छह बार के साथ चौथे स्थान पर हैं।

IND vs AUS 1st Test: Steve Smith Clean Bowled by Ravindra Jadeja Video; 5 bowlers bowled Smith more than once
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन, स्मिथ, हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ही दहाई से ऊपर का आंकड़ छू सके। लाबुशेन 123 गेंदों में 49 रन, स्मिथ 107 गेंदों में 37 रन, हैंड्सकॉम्ब 84 गेंदों में 31 रन और कैरी 33 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा डेविड वॉर्नर एक रन, उस्मान ख्वाजा एक रन, पैट कमिंस छह रन और स्कॉट बोलैंड एक रन बनाकर आउट हुए। मैट रेनशॉ, मर्फी तो खाता भी नहीं खोल सके। जडेजा और अश्विन के अलावा शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला। 

image

जवाब में भारत की ओर से केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन के खेल के बाद कप्तान रोहित शर्मा 69 गेंदों में 56 रन और अश्विन खाता खोले बिना नाबाद हैं। राहुल को मर्फी ने आउट किया। यह उनका डेब्यू विकेट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed