{"_id":"5e1c5e968ebc3e87c20e6915","slug":"ind-vs-aus-1st-odi-jasprit-bumrah-is-very-dangerous-in-nets-also-revealed-skipper-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर और पसलियों को निशाना बनाते हैं बुमराह, नेट्स पर बन जाते हैं अपनी ही टीम के दुश्मन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिर और पसलियों को निशाना बनाते हैं बुमराह, नेट्स पर बन जाते हैं अपनी ही टीम के दुश्मन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 Jan 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला की शुरुआत की पूर्व संध्या पर जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। मुंबई में 14 जनवरी को भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी। उससे ठीक पहले विराट ने कहा कि बुमराह नेट्स पर गेंदबाजी के दौरान भी बल्लेबाजों के सिर और पसलियों को निशाना बनाते हैं।
2 of 7
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट
- फोटो : पीटीआई
कोहली ने कहा, ‘मेरे अनुसार खेल के किसी भी प्रारूप में वह (बुमराह) सबसे कुशल गेंदबाज है। उसके खिलाफ खेलते हुए, वह मैच वाले जज्बे को नेट्स पर भी लेकर आता है। वह बार-बार हमारे सिर पर गेंद मारने या पसलियों को निशाना बनाने से नहीं हिचकता।’
3 of 7
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा, ‘वह संपूर्ण गेंदबाज है और नेट्स पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है। मैं स्वयं को उसके खिलाफ अच्छा खेलने की चुनौती देता हूं, आपको रोजना नेट पर जसप्रीत के खिलाफ बाउंड्री लगाने का मौका नहीं मिलता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बुमराह के साथ नेट्स पर विराट
- फोटो : ट्विटर
वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से पूर्व कोहली और बुमराह ने नेट्स पर एक दूसरे का सामना किया। कोहली ने कहा, ‘बुमराह पिछले चार साल से टीम के लिए खेल रहा है और यह संभवत: दूसरा मौका था, जब मैं उसके खिलाफ नेट पर आउट हुआ, उसके खिलाफ रन बनाए हैं और आउट नहीं हुआ।’
विज्ञापन
5 of 7
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट
- फोटो : पीटीआई
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘2018 में टेस्ट से पहले एक बार एडीलेड में और एक बार आज उसने मुझे आउट किया। मुझे खुशी है कि यह मेरे नेट सत्र की अंतिम गेंद थी क्योंकि वह तेजी से दोबारा गेंदबाजी करने पहुंच गया, लेकिन मैं नेट्स से जा चुका था।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।