फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS ODI Live Streaming Channel Telecast: Where and How to Watch India vs Australia Match Online Free

IND vs AUS Live Streaming: फिर भारतीय जर्सी में नजर आएंगे रोहित-कोहली, जानें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

Sat, 18 Oct 2025 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 02:25 PM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 1st ODI Live Streaming, Telecast: इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के बाद कोहली और रोहित भारतीय टीम में लौटे हैं। पिछले सात महीने में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर ही बदल गई है। इस दौरान टी20 और टेस्ट प्रारूप में कोहली और रोहित के बिना भारतीय क्रिकेट आगे बढना सीख गया है।

विज्ञापन
IND vs AUS ODI Live Streaming Channel Telecast: Where and How to Watch India vs Australia Match Online Free
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को पहले वनडे मैच के लिए उतरेगी तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी से जुड़े जज्बात के अलावा इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान बने शुभमन गिल पर भी नजरें रहेंगी। इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के बाद कोहली और रोहित भारतीय टीम में लौटे हैं। पिछले सात महीने में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर ही बदल गई है। इस दौरान टी20 और टेस्ट प्रारूप में कोहली और रोहित के बिना भारतीय क्रिकेट आगे बढना सीख गया है।
विज्ञापन

रोहित को अब सिर्फ सीनियर खिलाड़ी के तौर पर टीम में अपनी भूमिका को आत्मसात करना होगा। पिछले दो टी20 और वनडे टूर्नामेंटों को उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को आईसीसी खिताब दिलाए हैं और वह मेलबर्न में आखिरी टेस्ट में भी टीम के कप्तान थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला पर्थ के नए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे में पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए आसान नहीं होगी चुनौती
26 वर्ष के गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखा दिया कि वह कोहली की विरासत को संभालने के लिए तैयार हैं। अब उन्हें कप्तान के तौर पर रोहित के स्थापित किए हुए मानदंडों पर खरा उतरना होगा। रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे में सर्वाधिक 75 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। गिल को सीमित ओवरों के क्रिकेट में रोहित से तुलना का सामना करना पड़ेगा और पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं है।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्तूबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह साढ़े आठ बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed