{"_id":"6a265a10cb1d97a9ad03cd13","slug":"ind-vs-afg-test-2026-manav-suthar-test-debut-becomes-10th-indian-to-claim-five-wicket-haul-in-maiden-match-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट में चमके मानव सुथार, पहले ही मैच में पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट में चमके मानव सुथार, पहले ही मैच में पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बने
Mon, 08 Jun 2026 11:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:28 AM IST
सार
भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया। सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में छह विकेट झटके। वह भारत के 10वें गेंदबाज हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में फाइव विकेट हॉल पूरा किया है।
विज्ञापन
मानव सुथार
- फोटो : PTI
विस्तार
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही चमक बिखेरी और वह फाइव विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे। मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सुथार ने यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। मानव सुथार की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर ढेर कर दी है। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी। इस तरह भारत को 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया है जिसके बाद टीम दूसरी पारी में खेलने उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहमत के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
भारत ने पहली पारी में दमदार बल्लेबाज किया था। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक लगाए थे। वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए थे। अफगानिस्तान की टीम भारत को ऑलआउट नहीं कर सकी थी और टीम इंडिया ने दूसरे दिन चायकाल से पहले पारी घोषित करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन पहले सत्र में ही ढेर हो गई। अफगानिस्तान के लिए सिर्फ रहमत शाह ने 60 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को तीन और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

टेस्ट डेब्यू पर भारतीय गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट लिए जो किसी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट डेब्यू पर पहली पारी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 61 रन देकर आठ विकेट लिए थे। वहीं, 1967 में आबिद अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 55 रन देकर छह विकेट और दिलीप जोशी ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन देकर छह विकेट लिए थे। सुथार 10वें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर फाइव विकेट हॉल पूरा किया है, जबकि सातवें भारतीय स्पिनर हैं जो पहले ही टेस्ट में यह कीर्तिमान अपने नाम कर सके हैं।

गेंद और बल्ले दोनों से दिया योगदान
अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने गेंदबाजी में बेहद किफायती और प्रभावी स्पेल डाला। वहीं, बल्लेबाजी में भी मानव ने उपयोगी योगदान देते हुए 41 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। अपने पहले ही टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़कर मानव सुथार ने भारतीय क्रिकेट में अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत दस्तक दे दी है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन