फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG T20 2021 former cricketer Ajit Agarkar suggests team india how to deal with Afghanistan premier spinner Rashid Khan

IND vs AFG T20: भारत के इस दिग्गज की टीम इंडिया को सलाह, कहा- राशिद खान के खिलाफ यह रणनीति अपनाए भारत

Wed, 03 Nov 2021 12:23 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 03 Nov 2021 12:23 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में आज भारत अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस मुकाबले के जरिए टीम इंडिया विश्व कप में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। इससे पहले पहला भारत टी-20 वर्ल्ड कप में दो मैच खेल चुका है जिनमें उसे हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
IND vs AFG T20 2021 former cricketer Ajit Agarkar suggests team india how to deal with Afghanistan premier spinner Rashid Khan
अभ्यास करते भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत आज अपना मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। यह दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा। इस विश्व कप में भारत को पहले मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भी शिकस्त दी। लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है। अब भारत को कोई चमत्कार ही अंतिम चार में पहुंचा सकता है। अफानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया किस तरह खेले और उसे राशिद खान के विरुद्ध कैसी रणनीति अपनानी चाहिए इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर ने टीम इंडिया को सलाह दी है। 

विज्ञापन

अगरकर ने कही यह बात

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अजित अगरकर ने मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव समेत राशिद खान से निपटने का तरीका बताया है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव अगर फिट हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में वापस लाना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में वह पीठ में समस्या के चलते खेल नहीं पाए थे। अगरकर का कहना है कि उनकी वापसी से रोहित शर्मा को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को भी अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिए। 

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए अगरकर ने कहा, अगर सूर्यकुमार यादव फिट हैं तो उन्हें अंदर आना चाहिए इससे रोहित को पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। पंड्या की फॉर्म निश्चित रूप से चिंता का विषय है, लेकिन अगर आपने उन्हें दो मैचों के लिए समर्थन दिया है, तो आप बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं, उन्होंने आखिरी मैच में कुछ ओवर भी फेंके, जिससे मदद मिली, भारत बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगा, मैदान में बदलाव मैं इसके बारे में नहीं जानता लेकिन मानसिकता में बदलाव निश्चित रूप से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद खान से ऐसे निपटे भारत

राशिद खान के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजों को किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए अगरकर ने इस पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, राशिद खान के खिलाफ ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत नहीं है उनके बजाय दूसरे गेंदबाजों को टारगेट करना चाहिए। अगरकर के मुताबिक, आपको स्थिति को देखना होगा, बहुत कम बल्लेबाज राशिद खान पर आक्रमण करने में सफल होते हैं, अगर आप बाकी गेंदबाजों के खिलाफ पर्याप्त रन बना रहे हैं तो राशिद के विरुद्ध अनावश्यक जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed