फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli selection Meaning for t20 world cup India vs Afghanistan

IND vs AFG: क्या टी20 विश्व कप में भी खेलेंगे रोहित-विराट? अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में चुने जाने के मायने

Sun, 07 Jan 2024 09:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

एक साल से ज्यादा समय बाद जब रोहित और कोहली को टी20 में लाने की बात चली तो काफी सवाल पूछे गए। कहा गया कि इतने समय तक युवाओं को मौका देकर उन्हें तैयार किया और बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले क्या उन्हें टीम से बाहर निकाल देंगे? क्या यह ठीक होगा?

विज्ञापन
IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli selection Meaning for t20 world cup India vs Afghanistan
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। रोहित बतौर कप्तान टीम में लौटे हैं। दोनों खिलाड़ी 13 महीने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। पिछली बार रोहित और कोहली नवंबर 2022 में टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेले थे। उसके बाद दोनों ने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान दिया।
विज्ञापन


एक साल से ज्यादा समय बाद जब रोहित और कोहली को टी20 में लाने की बात चली तो काफी सवाल पूछे गए। कहा गया कि इतने समय तक युवाओं को मौका देकर उन्हें तैयार किया और बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले क्या उन्हें टीम से बाहर निकाल देंगे? क्या यह ठीक होगा? चयनकर्ताओं ने फिलहाल इन सवालों को दरकिनार करते हुए अनुभव पर ही भरोसा जताया है। कोहली और रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनकर इतना तो संदेश दे दिया है कि दोनों खिलाड़ीस टी20 विश्व कप में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli selection Meaning for t20 world cup India vs Afghanistan
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप के बाद शुरू हुई थी टी20 में वापसी की चर्चा
रोहित और विराट दोनों ने वनडे विश्व कप 2023 में भारत के प्रदर्शन में एक बड़ी भूमिका निभाई। टीम लगातार 10 मैच जीती थी। एक मैच टीम के लिए खराब हुआ और दुर्भाग्य से वह फाइनल मैच रहा। जहां कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, वहीं रोहित ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं।

फाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए दोनों स्टार खिलाड़ी आगामी विश्व कप में जाने के लिए उत्सुक होंगे और एक जीत टी20 प्रारूप में उनके शानदार करियर का आदर्श अंत होगी। रोहित और विराट के आने से शीर्ष क्रम में भारत की बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत होगी। टीम के पास शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli selection Meaning for t20 world cup India vs Afghanistan
रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में प्रदर्शन पर भी होगी नजर
सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों चोट के कारण बाहर हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रोहित और कोहली आगामी सीरीज में काफी जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के पास इस सीरीज से टी20 फॉर्मेट में ढलने का मौका होगा। इसके बाद आईपीएल में भी दोनों अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। अगर रोहित या विराट में से किसी एक का सीजन निराशाजनक रहा, तो भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के लिए स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन

IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli selection Meaning for t20 world cup India vs Afghanistan
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में भी कप्तानी कर सकते हैं रोहित
कप्तान के रूप में रोहित का चयन टी20 में कप्तानी प्रतियोगिता को भी बढ़ावा देता है। हार्दिक के चोट से टीम में लौटने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे या कप्तानी को लेकर कोई नया फैसला लिया जाएगा क्योंकि हार्दिक टी20 विश्व कप 2022 के बाद से नियमित रूप से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, इतना तय माना जा रहा है कि अगर रोहित टी20 टीम में रहेंगे तो कप्तानी वही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed