फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Rohit Sharma Banter With On-Field Umpire for leg bye and No ball Breaks Internet; Watch video

IND vs AFG: 'वीरू इतना बड़ा किनारा था, पहले ही दो जीरो...', अंपायर से भिड़े रोहित; नो बॉल नहीं मिलने पर भड़के

Wed, 17 Jan 2024 09:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jan 2024 09:29 PM IST
सार

मैच के दूसरे ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई की एक गेंद रोहित के बल्ले के अंदरूनी किनारे को छूकर उनके पैड से टकराई और फाइन लेग में चली गई। इस पर कप्तान ने एक रन लिया। इसके बाद अंपायर और रोहित के बीच जो बातचीत हुई, उसका वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन
IND vs AFG: Rohit Sharma Banter With On-Field Umpire for leg bye and No ball Breaks Internet; Watch video
रोहित शर्मा और अंपायर वीरेंद्र शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा को उनके मजाकिया लहजे के लिए जाना जाता है और बुधवार को बेंगलुरु में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच के दौरान उनका यही अंदाज देखने को मिला। मुकाबले के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा के साथ उनकी बातचीत वायरल हो गई है। मैच के दूसरे ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई की एक गेंद रोहित के बल्ले के अंदरूनी किनारे को छूकर उनके पैड से टकराई और फाइन लेग में चली गई। इस पर कप्तान ने एक रन लिया।
विज्ञापन


हालांकि, अंपायर शर्मा ने लेग बाई का इशारा किया। तब रोहित को शायद इसका पता नहीं चला। हालांकि, मैच जैसे ही तीसरे ओवर में पहुंचा तो रोहित को दिखा कि उनके स्कोर के आगे शून्य लिखा हुआ है। इस पर भारतीय कप्तान अपनी प्रतिक्रिया को नियंत्रित नहीं कर सके। उन्होंने तुरंत अंपायर शर्मा को कहा- 'हे वीरू! (वीरेंद्र शर्मा), क्या आपने पहली गेंद थाई पैड के रूप में दी? गेंद स्पष्ट रूप से बल्ले को छू गई थी। मैं पहले ही दो बार शून्य पर आउट हो चुका हूं।' रोहित स्टंप माइक पर यह कहते हुए सुने गए। इसके बाद वह ऐसा कहकर हंसने लगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AFG: Rohit Sharma Banter With On-Field Umpire for leg bye and No ball Breaks Internet; Watch video
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं 14वें ओवर में भी रोहित और अंपायर वीरेंद्र शर्मा के बीच बहस देखने को मिली। दरअसल, तेज गेंदबाज सलीम सैफी ने हाई फुल टॉस फेंकी। इस पर रोहित ने एक रन लिया। उन्होंने लेग अंपायर से गेंद की ऊंचाई के लिए नो बॉल की मांग की, लेकिन अंपायर शर्मा ने कोई फैसला नहीं दिया। इस पर रोहित झल्लाते दिखे। उन्होंने ओवर पूरा होने के बाद भी अंपायर के सामने नो बॉल को लेकर इशारा किया। इसका असर ये हुआ कि 16वें ओवर में तीसरी गेंद पर सलीम सैफी की ही गेंद को अंपायर ने कमर से ऊपर की हाइट पर फेंकने के लिए नो बॉल दिया। 


भारत की पारी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की।

किसी ने नहीं सोचा था कि टीम इंडिया 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन हिटमैन और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया है। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए।

आखिरी पांच ओवर में तूफानी बैटिंग

आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 103 रन बनाए। आखिरी ओवर में करीम जनत गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 36 रन बटोरे। पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े।

रोहित का उच्चतम टी20 स्कोर
121 रन रोहित का इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे। रोहित ने पांच साल दो महीने या फिर यूं कहें 62 महीने या फिर यू कहें 1899 दिन बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। पिछला शतक उन्होंने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed