फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs afg: rahul dravid got angry over reporter on remembering barbados test against west indies

IND vs AFG: रिपोर्टर ने याद दिलाई हार तो द्रविड़ को आया गुस्सा, लगाई लताड़, बारबाडोस टेस्ट से जुड़ा है मामला

Thu, 20 Jun 2024 09:10 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

द्रविड़ ने बताया कि उन्हें वेस्टइंडीज आकर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, 'कैरेबियाई सरजमीं पर आकर क्रिकेट खेलना अच्छा है। कुछ अभ्यास सत्र किये। हम तैयार हैं। अफगानिस्तान एक बहुत ही खतरनाक टीम है।'

विज्ञापन
ind vs afg: rahul dravid got angry over reporter on remembering barbados test against west indies
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में सुपर-8 की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम का आज अफगानिस्तान से सामना होगा। यह मैच बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। यह वही मैदान जहां 1997 में खेलते हुए भारत को टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। गुरुवार को खेले जाने वाले मैच से पहले एक रिपोर्टर ने भारत की दिल तोड़ने वाली हार को लेकर द्रविड़ से सवाल किया जिस पर मुख्य कोच ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


बारबाडोस टेस्ट में मिली थी हार
दरअसल, 121 रनों का पीछा करते हुए भारत 81 रनों पर आउट हो गया था। द्रविड़ ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे जबकि तेंदुलकर ने 92 रनों की पारी खेली थी। भारत ने 319 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल की थी। अबे कुरुविला ने पांच विकेट हासिल कर भारत को जीतने का शानदार मौका दिया था। वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 140 रनों पर आउट हो गया था। हालांकि, आखिरी पारी में भारतीय टीम 81 रनों पर आउट हो गई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्टर के सवाल पर क्यों भड़के द्रविड़?
रिपोर्टर ने भारत बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले द्रविड़ को दिल तोड़ने वाली हार की याद दिलाई तो वह भड़क गए। यहां पढ़ें रिपोर्टर और द्रविड़ के बीच की बातचीत...
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्टर: राहुल, एक खिलाड़ी के तौर पर आपने यहां खेला है। 97 टेस्ट की सबसे अच्छी यादें नहीं?
द्रविड़: वाह, बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्त ! यहां मेरी कुछ और अच्छी यादें भी हैं। 
रिपोर्टर: यह वास्तव में मेरा सवाल है। क्या आपके पास कल नई और बेहतर यादें बनाने का मौका है?
द्रविड़:  मैं कुछ भी नया बनाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं यार! मैं चीजों से बहुत जल्दी आगे निकल जाता हूं। यह मेरी खासियतों में से एक है। मैं चीजों को पीछे मुड़कर नहीं देखता। मैं कोशिश करता हूं और देखता हूं कि मैं अभी क्या कर रहा हूं। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि 97 या किसी और साल में क्या हुआ था। यह जीत कर ... आप जानते हैं। अगर आपने मुझसे कहा होता कि इसे जीतने से हम 80 के आस-पास स्कोर नहीं बनाते और 121 स्कोर बनाते, तो मुझे परेशानी होती। लेकिन, अगर हम कल यह मैच जीत भी जाते, तो दुर्भाग्य से, स्कोरकार्ड पर यह 80 ही रहेगा, चाहे मैं कितनी भी कोशिश करूं। नहीं, मैं किसी प्रतिशोध के बारे में नहीं सोचता। मैं चीजों से आगे बढ़ जाता हूं।

'वेस्टइंडीज आकर अच्छा महसूस हो रहा'
इस दौरान द्रविड़ ने बताया कि उन्हें वेस्टइंडीज आकर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, 'कैरेबियाई सरजमीं पर आकर क्रिकेट खेलना अच्छा है। कुछ अभ्यास सत्र किये। हम तैयार हैं। अफगानिस्तान एक बहुत ही खतरनाक टीम है। उनके खिलाड़ी हमारे खिलाड़ियों की तुलना में लीग में अधिक खेलते हैं। वे ऐसी टीम नहीं हैं जिसे हल्के में लिया जा सके। वे सुपर आठ के हकदार हैं।'


दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स
भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। इतना ही नहीं दोनों के बीच पिछले तीन मैच भारत ने ही जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed