फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Afg 3rd T20 Why Rohit Sharma Batting Double Super Over Created Uproar Icc Playing Conditions Rules

IND vs AFG: रिटायर या रिटायर आउट, रोहित शर्मा के तीन बार बल्लेबाजी करने पर हो रहा विवाद; जानें क्या हैं नियम

Thu, 18 Jan 2024 11:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

रोहित शर्मा पहले सुपर ओवर में पांचवीं गेंद के बाद पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, दूसरे सुपर ओवर में भी वह बल्लेबाजी के लिए आए। इसको लेकर बवाल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Ind vs Afg 3rd T20 Why Rohit Sharma Batting Double Super Over Created Uproar Icc Playing Conditions Rules
रोहित शर्मा - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारत ने नौ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, लेकिन इस मुकाबले में नियमों को लेकर जमकर बवाल हुआ। रोहित शर्मा के तीन बार बल्लेबाजी करने पर भी विवाद हो रहा है। यहां हम इससे जुड़े नियम बता रहे हैं।
विज्ञापन


इस मुकाबले में भारत ने कुल 239 रन बनाए और इनमें से 145 रन रोहित शर्मा के थे। दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और इसमें भारत के लिए पूरे 11 रन अकेले रोहित ने बनाए थे। पहली पारी में वह 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पहले सुपर ओवर में वह 13 रन बनाने के बाद रणनीति के तहत रिटायर होकर पवेलियन लौटे। दूसरे सुपर ओवर में वह 11 रन बनाकर अतिरिक्त रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए।
विज्ञापन


क्या हैं नियम?
एमसीसी के नियम के अनुसार, जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो गया है, वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकता है। सुपर ओवर शुरू होने से पहले दोनों टीमें अपने तीन बल्लेबाजों के नाम तय करती है, जो सुपर ओवर में भाग लेंगे। यदि किसी बल्लेबाज को पहले सुपर ओवर में चुना गया है, लेकिन उसने बल्लेबाजी नहीं की या आउट नहीं हुआ, तो वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर सकता है। इसी तरह, यदि वह रिटायर हर्ट हो जाता है, तो विकेट गिरने पर या अगले सुपर ओवर में वह बल्लेबाजी करने के योग्य रहता है। मैच के दौरान भी खिलाड़ी रिटायर हर्ट होने के बाद विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। अधिकतर मौकों पर बल्लेबाज नौवां विकेट गिरने के बाद चोट के बावजूद बल्लेबाजी करते देखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत ने यशस्वी जयसवाल की जगह दूसरे सुपर ओवर में संजू सैमसन को बल्लेबाजी के लिए भेजा। यह पूरी तरह से एक रणनीतिक निर्णय था। यशस्वी पहले सुपर ओवर में नाबाद थे, लेकिन रिंकू सिंह ने दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी की, क्योंकि वह रोहित की जगह लेने के बाद पहले सुपर ओवर में नाबाद रहे थे। रोहित ने बल्लेबाजी क्यों की, इसे लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। रिटायर होने और रिटायर आउट होने में अंतर है। यदि कोई बल्लेबाज रिटायर हो जाता है, तो वह फिर से बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन रिटायर आउट होने वाला बल्लेबाज को दोबारा बल्लेबाजी का मौका तभी मिलता है, जब विपक्षी कप्तान इसकी अनुमति दे। 


मैच में जो हुआ उसके अनुसार, रोहित 'रिटायर आउट' हो चुके थे, जिसका मतलब है कि उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए आए। इसका मतलब है कि वह रिटायर आउट नहीं रिटायर हुए थे और ताकि आखिरी गेंद में दो रन भागने के लिए रिंकू सिंह तेजी से दौड़ सकें। अगर रोहित रिटायर हुए थे तो उन्हें बल्लेबाजी के लिए आने से पहले इब्राहिम जादरान से अनुमति लेनी थी। मैच के बाद अफगान टीम की बातों से ऐसा नहीं लगा कि रोहित उनकी अनुमति से बल्लेबाजी के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed