फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v WI: Team India wants to seal series here in Lucknow against West Indies in Lucknow

INDvWI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

Mon, 05 Nov 2018 03:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
IND v WI: Team India wants to seal series here in Lucknow against West Indies in Lucknow

भारतीय टीम मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना विजय अभियान जारी रखकर श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। इसके पहले रविवार को कोलकाता टी-20 में जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चार मैच में हार का क्रम तोड़ा।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए यह दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में दूसरे मैच में भी भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा। भारत ने रविवार की जीत से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी जीत 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में विश्व टी-20 के दौरान दर्ज की थी।
विज्ञापन


ईडन गार्डन्स में पांच विकेट से जीत के बाद भारत ने मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ जीत-हार के अपने रिकार्ड को 5-3 कर दिया है। ईडन गार्डन्स में भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए जूझना पड़ा लेकिन विराट कोहली की अनुपस्थिति में इस तरह की जीत मायने रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला टी-20 था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले क्योंकि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। वह विकेट के आगे भले ही कमाल नहीं दिखा पा रहे हों लेकिन विकेट के पीछे की चपलता और उनका क्रिकेटिया ज्ञान अब भी टीम के लिए काफी मायने रखता है। 

कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा पहले मैच में नाकाम रहे और वह यहां के इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इसकी भरपाई करना चाहेंगे। इस स्टेडियम में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा।

रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत और मनीष पांडे भी पहले मैच में असफल रहे थे। दिनेश कार्तिक की 34 गेंदों पर नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी और कृणाल पांड्या के नौ गेंद पर बनाए गए नाबाद 21 रन से भारत ने 17.5 ओवर में 110 रन का लक्ष्य हासिल किया।

लखनऊ के प्रशंसक दीवाली से अपने बल्लेबाजों से चौके छक्कों का धूमधड़ाका देखना चाहेंगे। गेंदबाजी में चाइनामैन कुलदीप यादव, पांड्या और खलील अहमद ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह से यहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

टेस्ट और वन-डे श्रृंखला गंवाने के बाद वेस्टइंडीज अपने प्रिय प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बेताब होगा। पहले मैच में उसके बल्लेबाज नहीं चले और वे ईडन गार्डन्स पर की गई गलतियों से सबक लेकर यहां वापसी करने की कोशिश करेंगे। उसे आंद्रे रसेल की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए। 

कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें बल्लेबाजी में योगदान देकर अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करना होगा। युवा तेज गेंदबाज ओशेन थामस ने कोलकाता में भारतीय सलामी बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। उन्हें कीमो पॉल और अन्य से सहयोग की जरूरत है। 

टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, के खलील अहमद , उमेश यादव, शाहबाज नादीम में से।


वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रैथवाइट (कप्तान), डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, शाई होप ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरेन पोलार्ड, निकोलस पूरण, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशेन थॉमस में से। 

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed