{"_id":"5a79ce374f1c1b4d588b71b4","slug":"ind-v-sa-women-match-second-odi-team-india-eyes-of-series-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की निगाहें होंगी सीरीज जीत पर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की निगाहें होंगी सीरीज जीत पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
सीरीज के पहले मुकाबले में 88 रन की जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को दूसरे वनडे मुकाबले में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी। तीन मैचों की यह सीरीज आईसीसी की महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिसके जरिए दोनों टीमों को 2012 विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा।
सात महीने पहले भारतीय महिला टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। उसके बाद से मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज से टीम इंडिया के पास फिर से लय पाने का मौका है। हालांकि पहले वन-डे में भारतीय टीम ने यह नहीं झलकने दिया कि उनके पास मैच अभ्यास की कमी है।
उधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से बेहद निराश होगी जो 43.2 ओवरों में महज 125 रन पर लुढ़क गई थी। एक समय मेजबान टीम ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान निकर्क ने 41 रन बनाए थे लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिला।