{"_id":"61fe236ff7a372727e15c1fb","slug":"ind-u19-vs-eng-u19-final-match-record-of-both-teams-and-match-preview-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार, विश्व कप में भी आठ में छह मुकाबले जीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार, विश्व कप में भी आठ में छह मुकाबले जीते
Sat, 05 Feb 2022 12:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:42 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। दोनों टीमों के बीच हुए 49 मैचों में भारत ने 37 और इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं। हालांकि, वर्ल्डकप में आखिरी तीन मैचों में इंग्लैंड ने दो मैच अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
फाइनल मैच से पहले यश धुल और टॉम प्रीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में जब इंग्लैंड और भारत की टीमें एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी तो यह दोनों टीमों के बीच 50वां मैच होगा। दोनों ही टीमें यह मैच जीतकर खिताब अपने नाम करना चाहेंगी। हालांकि, टॉम प्रीस्ट की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम के लिए यह आसान नहीं होगा। अंडर-19 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। विश्वकप में दोनों टीमों के बीच आठ मैच हुए हैं। इनमें से छह भारत और दो इंग्लैंड के नाम रहे हैं।
पिछली तीन भिड़ंत में दो मैच इंग्लैंड की टीम जीती है। यहीं से इंग्लैंड के खिलाड़ी थोड़ी प्रेरणा ले सकते हैं।
49 में से 37 मैच भारत के नाम
भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम 49 बार एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं। इनमें से 37 मैच भारत और 11 मैच इंग्लैंड जीता है। वहीं एक मैच टाई रहा है। अब दोनों टीमें 50वां मैच अपने नाम करना चाहेंगी। अंडर-19 विश्वकप में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। टीम इंडिया चार बार खिताब जीत चुकी है और आठ बार फाइनल में पहुंची है। वहीं इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार फाइनल में जीता है।
मौजूदा सीजन में भी भारत की टीम शानदार लय में है। किसी भी मैच में भारत हार की कागार में नहीं था, जबकि इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ काफी मुश्किलों में थी। हालांकि, इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान ने जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की है, उससे जरूर उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा।
विज्ञापन
विराट ने दी शुभकामनाएं
2008 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने वाले विराट कोहली ने मौजूदा अंडर-19 टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कू एप पर लिखा "वर्ल्डकप फाइनल के लिए हमारे अंडर-19 टीम के लड़कों को शुभकामनाएं।" इससे पहले विराट ने यश धुल की टीम से बातचीत की थी और उन्हें समझाया था कि कैसे वो फाइनल मैच के दबाव से पार पा सकते हैं और खिताबी जंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। विराट ने उन्हें समझाया कि कैसे वो अपने प्लान के हिसाब से मैच में प्रदर्शन कर सकते हैं।
विराट के बाद लोकेश राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
संभावित प्लेइंग-11:
भारत: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, कौशल तांबे, राजवर्धन हंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, दिनेश बाना, राज बावा, रवि कुमार।
इंग्लैंड: टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, जेम्स रियू, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स होर्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवाल, जोशुआ बॉयडेन।