फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A vs SA-A 2nd unofficial Test Hanuma Vihari and Sarfaraz Khan took charge of India A scored 198 runs for five wickets

IND-A vs SA-A 2nd unofficial Test: हनुमा और सरफराज ने भारत ए को संभाला, बनाए पांच विकेट पर 198 रन

Thu, 02 Dec 2021 10:24 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 02 Dec 2021 10:24 AM IST
सार

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से सरफराज खान और हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों की बेहतरीन बैटिंग के चलते भारत ए मुकाबले में वापसी करने में सफल रहा। 

विज्ञापन
IND-A vs SA-A 2nd unofficial Test Hanuma Vihari and Sarfaraz Khan took charge of India A scored 198 runs for five wickets
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी (45*) और युवा सरफराज खान (30*) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 44 रन की अटूट साझेदारी से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन पांच विकेट पर 198 रन बना लिए थे। भारत ए ने 154 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद हनुमा और सरफराज ने टीम को कोई झटका नहीं लगाने दिया। इशान किशन (49) और ओपनर पृथ्वी शॉ (42) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत ए अब भी दक्षिण अफ्राका ए से 99 रन से पीछे है जिसने पहली पारी में 297 रन बनाए। मार्को जेनसन 70 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन


सरफराज-विहारी ने भारत को संभाला

154 रन पर पांच गिरने के बाद सरफराज खान और हनुमा विहार ने भारत को किसी भी अनहोनी से बचा लिया। इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने पांच विकेट पर 154 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ग्लेनटन स्टुरमैन और मार्को जेनसन ने बहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा लुथो सिंपाला ने एक विकेट को पवेलियन की राह दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed