फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A vs NZ-A: Captain Panchal and Bharat hit half-centuries, took over India A with a century partnership

IND-A vs NZ-A: कप्तान पांचाल और भरत ने लगाया अर्धशतक, शतकीय साझेदारी कर भारत ए को संभाला

Fri, 09 Sep 2022 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

दिन का खेल खत्म होने पर भरत 104 गेंद में 10 चौके लगा चुके थे। राहुल चाहर चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। ओपनर बल्लेबाज पांचाल ने 148 गेंद की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
IND-A vs NZ-A: Captain Panchal and Bharat hit half-centuries, took over India A with a century partnership
प्रियांक पांचाल और केएस भरत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान प्रियांक पांचाल (87) और श्रीकर भरत (74*) के बीच पांचवें विकेट पर 117 रन की साझेदारी से भारत ए ने खराब शुरुआत से उबरते हुए न्यूजीलैंड ए खिलाफ बारिश से प्रभावित दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन छह विकेट पर 229 रन बना लिए। बारिश और मैदान गीला होने स्रह्य कारण पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी, जबकि दूसरे दिन भी 66 ओवर का ही खेल हो पाया। 
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर भरत 104 गेंद में 10 चौके लगा चुके थे। राहुल चाहर चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। ओपनर बल्लेबाज पांचाल ने 148 गेंद की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जल्द ही भारत ए का स्कोर चार विकेट पर 68 रन कर दिया था। 
विज्ञापन


लोगान वान बीक (2/39) ने सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (22) को कैच कराके न्यूजीलैंड ए को पहली सफलता दिलाई। बीक ने इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (05) को विकेटकीपर डेन क्लीवर के हाथों कैच कराया। जेकब डफी (2/55) ने लगातार ओवरों में रजत पाटीदार (04) और तिलक वर्मा (00) को आउट करके भारत ए का स्कोर चार विकेट पर 68 रन किया। दो अन्य पांचाल और शार्दुल ठाकुर (26) के गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed