फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs ENG Lions: India in strong position; Devdutt Padikkal close to century, Akashdeep gets four wickets

IND A vs ENG Lions: मैच के पहले दिन ही भारत की पकड़ मजबूत; देवदत्त पडीक्कल शतक के करीब, आकाशदीप को चार विकेट

Wed, 24 Jan 2024 08:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 08:54 PM IST
सार

इंग्लैंड लॉयंस को 152 रन पर समेटने के बाद भारत ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 150 रन बना लिए हैं। ऐसे में साफ है कि भारतीय टीम यह मैच पारी के अंतर से जीत सकती है।

विज्ञापन
IND A vs ENG Lions: India in strong position; Devdutt Padikkal close to century, Akashdeep gets four wickets
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। इंग्लैंड लॉयंस को 152 रन पर समेटने के बाद भारत ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 150 रन बना लिए हैं। ऐसे में साफ है कि भारतीय टीम यह मैच पारी के अंतर से जीत सकती है। यह चार दिवसीय मुकाबला है, लेकिन भारतीय टीम के पास इसे तीन दिन में ही जीतने का मौका है।
विज्ञापन

 
इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ए ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के शुरुआती दिन पर नियंत्रण कर लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। इंग्लैंड लायंस का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ गया। भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा बनाते हुए मेहमान टीम को 52.4 ओवर में महज 152 रन पर समेट दिया। आकाश दीप 4/46 के आंकड़े के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि यश दयाल (2/14) और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (2/25) ने भी दो-दो विकेट लेकर योगदान दिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड लायंस के शीर्ष स्कोरर ओलिवर प्राइस थे, जिन्होंने 81 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि ब्रायडन कार्स ने 31 रन बनाए। भारत ए की शानदार गेंदबाजी ने उन्हें मैच में मजबूत बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय आक्रमण के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की टीम ने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इंग्लैंड लायंस के सस्ते में आउट होने की बड़ी वजह यह थी कि इंग्लैंड के बल्लेबाज साझेदारी नहीं कर पाए। प्राइस और कार्स के बीच सबसे बड़ी साझेदारी हुई, जिन्होंने सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। जवाब में पडिक्कल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की भारतीय सलामी जोड़ी ने अंग्रेजी आक्रमण के खिलाफ आसानी से रन बनाए। उन्होंने बिना किसी परेशानी के रन बनाए और मेजबान टीम को बिना किसी नुकसान के 150 रन तक पहुंचाया।


भारत ए अब मैच में बढ़त हासिल करने के लिए इंग्लैंड लायंस से केवल दो रन पीछे है। पडिक्कल ने 96 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 15 चौके लगाए। दूसरी ओर ईश्वरन ने पडिक्कल को दूसरे छोर से पूरा सहयोग दिया। ईश्वरन ने 96 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 53 रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने 4.68 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed