फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A vs AUS-A: India A unbeaten half-century of Sudarshan-Paddikal, lead of 120 runs over Australia A

IND-A vs AUS-A: सुदर्शन-पड्डिकल के नाबाद अर्धशतकों से भारत ए की स्थिति संभली, ऑस्ट्रेलिया पर 120 रन की बढ़त

Fri, 01 Nov 2024 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Nov 2024 03:45 PM IST
सार

भारत ए के पास अब 120 रन की बढ़त है जबकि मैच के दो दिन बाकी हैं। दूसरा और आखिरी अनधिकृत टेस्ट मेलबर्न में सात नवंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND-A vs AUS-A: India A unbeaten half-century of Sudarshan-Paddikal, lead of 120 runs over Australia A
साई सुदर्शन - फोटो : County Cricket

विस्तार

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के छह विकेट के बाद युवा साइ सुदर्शन और देवदत्त पड्डिकल के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 120 रन की बढ़त बना ली है। मुकेश ने 46 रन देकर छह विकेट लिए जिससे भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए को पहली पारी में 195 रन पर रोक दिया। भारत ए को पहली पारी में 107 रन पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए को 88 रन की बढत मिल गई थी।
विज्ञापन

भारत की शुरुआत खराब रही थी
भारत ए की शुरूआत दूसरी पारी में भी खराब रही जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पांच रन बनाकर और सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 12 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने दो विकेट 8.5 ओवर में 30 रन पर गंवा दिये । इसके बाद पड्डिकल और सुदर्शन ने टीम को दो विकेट पर 208 रन तक पहुंचाया। पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके गायकवाड़ ने फर्गुस ओ नील की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैमरन बेनक्राफ्ट को कैच थमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वरन भी आउट हो गए
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार चार शतक जमाकर कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में सीनियर टीम में जगह पाने वाले ईश्वरन रन आउट हो गए। इसके बाद सुदर्शन और पड्डिकल ने 178 रन की अटूट साझेदारी की। सुदर्शन ने 185 गेंद में 96 रन बनाये जबकि पड्डिकल 167 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन

भारत के पास 120 रन की बढ़त
भारत ए के पास अब 120 रन की बढ़त है जबकि मैच के दो दिन बाकी हैं। दूसरा और आखिरी अनधिकृत टेस्ट मेलबर्न में सात नवंबर से खेला जाएगा। इससे पहले चार विकेट पर 99 रन से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया के नाथन मैकस्वीनी (39) और कूपर कोनोली (37) ने पांचवें विकेट के लिये 51 रन जोड़े । पहले दिन दो विकेट लेने वाले मुकेश ने कोनोली को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। जोश फिलिप उनका चौथा शिकार बने जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। मुकेश ने ब्रेंडन डोगेट और टॉड मरफी को आउट करके आस्ट्रेलिया ए की पारी का अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed