{"_id":"d89c21fe-384e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"inclusion-of-leg-spinner-essential-in-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में वापसी के लिए टीम में रखना होगा लेग स्पिनर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट में वापसी के लिए टीम में रखना होगा लेग स्पिनर
पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Nov 2012 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के ईडन गार्डंस में जब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसको इस सीरीज में फिर से शुरुआत करनी होगी। 4 टेस्ट की सीरीज इस समय 1-1 से बराबर पर है। इस सीरीज में अभी दो टेस्ट खेले जाने हैं। अपने घरेलू मैदान पर जिस तरह टीम इंडिया की फजीहत हुई है उससे उसका मनोबल जरूर डवांडोल हुआ है। भारत को मुंबई में हार उसके 'ताकत' स्पिन की वजह से मिली।
विज्ञापन
मुंबई में दोनों ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और आर अश्विन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी के साथ ऑफ स्पिनर को खेल रहे हैं। टीम में लेग स्पिनर की कमी पूरी तरह खली। उम्मीद की जा रही है कि बाकी बचे हुए दो टेस्ट मैच में किसी लेग स्पिनर को रखा जा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पीयूष चावला या दिल्ली के अमित मिश्रा को मौका मिल सकता है। चावला को केवल 2 टेस्ट खेलने का अनुभव है तो अमित मिश्रा ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई के सचिव संजय जगदाले ने कहा कि संदीप पाटिल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति मंगलवार को अपनी बैठक में कोलकाता और नागपुर में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन करेंगे। चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल सचिन को चुनने का रहेगा। सचिन पिछली 27 पारियों से शतक और दस पारियों से पचासा लगाने में नाकाम रहे हैं। पिछली दस पारियों में उन्होंने 15.3 की बेहद मामूली औसत से सिर्फ 153 रन बनाए हैं। सचिन के प्रदर्शन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर खासे भड़के हुए हैं। लेकिन हर कोई उनके चयन को लेकर सीधे कुछ कहने से बच रहा है।
विज्ञापन