{"_id":"63307654947402747a397f1f","slug":"in-less-than-24-hours-dismissed-by-deepti-sharma-england-charlotte-dean-tries-mankading-run-out-non-striker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mankading: दीप्ति के मांकडिंग पर आउट होकर रोने वाली इंग्लिश प्लेयर ने 24 घंटे के अंदर खुद की इसकी कोशिश, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mankading: दीप्ति के मांकडिंग पर आउट होकर रोने वाली इंग्लिश प्लेयर ने 24 घंटे के अंदर खुद की इसकी कोशिश, VIDEO
Sun, 25 Sep 2022 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:10 PM IST
सार
चार्लोट ने मांकडिंग दोहराने की कोशिश की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट मैच में दूसरी क्रिकेटर को मांकडिंग करने की कोशिश की, लेकिन बल्लेबाज की सूझबूझ की वजह से चार्लोट कामयाब नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
चार्लोट ने भी मांकडिंग की कोशिश की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने शनिवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में 16 रन से हरा दिया। साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमाया। यह मैच दिग्गज झूलन गोस्वामी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। हालांकि, उनसे ज्यादा यह मैच दीप्ति शर्मा की वजह से चर्चाओं में रहा। दीप्ति ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन को मांकडिंग पर रनआउट किया। यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया और कई क्रिकेटर्स इसको लेकर सोशल मीडिया पर भिड़ गए।
विज्ञापन
दरअसल, 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को जब 16 रन की दरकार थी, तब 44वें ओवर में दीप्ति ने सूझबूझ का परिचय दिया। दीप्ति ने देखा कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद चार्लोट डीन उनके बॉलिंग रन अप के समय ही क्रीज छोड़कर आगे निकल जा रही हैं। ऐसे में तीसरी गेंद पर उन्होंने बॉलिंग रन अप के बाद गेंद न फेंक कर वापस क्रीज में आकर चार्लोट डीन को मांकडिंग कर रन आउट किया।
दीप्ति ने चार्लोट को रनआउट किया था
दीप्ति ने चार्लोट को रनआउट किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना के बाद चार्लोट डीन रोने लगी थीं। इंग्लैंड के कई क्रिकेटरों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था। वहीं, कई क्रिकेटरों ने दीप्ति का समर्थन भी किया। हालांकि, इस घटना के 24 घंटों के अंदर खुद आउट होकर रोने वाली चार्लोट ने यह हरकत दोहराने की कोशिश की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट मैच में दूसरी क्रिकेटर को मांकडिंग करने की कोशिश की, लेकिन बल्लेबाज की सूझबूझ की वजह से चार्लोट कामयाब नहीं हो सकीं।
यह लॉर्ड्स में घरेलू मैच के दौरान हुआ। 2022 रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के फाइनल में नॉर्दर्न डायमंड्स का मैच साउदर्न वाइपर्स से था। चार्लोट डीन साउदर्न वाइपर्स से खेल रही थीं। मैच के आठवें ओवर में चार्लोट बॉलिंग करने आईं और अपने रन-अप के दौरान रुक गईं और नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद नॉर्दर्न डायमंड्स की एलसीएन स्मिथ के पैर देखने लगीं। हालांकि स्मिथ ने क्रीज के भीतर अपना पैर जमा रखे थे। इसके बाद दोनों ही एकदूसरे को देखकर हंस पड़ीं।
Charlie Dean less than 24 hours later 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/oSCO6SrQp6
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) September 25, 2022
इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने इसका एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया- चार्लोट डीन 24 घंटे से भी कम समय में घटना को दोहराती दिखीं। क्रिकेट कानूनों के संरक्षक, मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने मांकडिंग को वैध कर दिया है। साथ ही एमसीसी ने दीप्ति को सही ठहराया।