फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   imran tahir and dale steyn shine in record win of south africa over zimbabwe

ताहिर के वर्ल्ड रिकॉर्ड और स्टेन की पारी से दक्षिण अफ्रीका की जिम्बाब्वे पर विशाल जीत

Thu, 04 Oct 2018 04:33 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
imran tahir and dale steyn shine in record win of south africa over zimbabwe
इमरान ताहिर

इमरान ताहिर और डेल स्टेन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे वन-डे में 120 रन के विशाल अंतर से मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 47.3 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 24 ओवर में महज 78 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए दो खिलाड़ी स्टार परफॉर्मर रहे। पहले डेल स्टेन ने अपने वन-डे करियर का पहला अर्धशतक जमाते हुए प्रोटियाज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टेन ने 92 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने हैट्रिक सहित 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को बड़ी हार झेलने को मजबूर किया।
विज्ञापन


इमरान वन-डे में हैट्रिक लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बने। ताहिर ने अपनी हैट्रिक में सबसे पहले जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सीन विलियम्स को आउट किया। इसके बाद पीटर मूर और ब्रेंडन माउता उनके शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वन-डे इतिहास की 45वीं हैट्रिक है, लेकिन ताहिर सबसे ज्यादा उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बने। ताहिर से पहले वन-डे में सबसे उम्रदराज हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज जिम्बाब्वे के एंडे ब्रांडेस थे। उन्होंने 33 साल और 10 महीने की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1997 में हैट्रिक ली थी।


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद स्टेन ने जुझारू अर्धशतक लगा अपनी टीम को 200 के करीब पहुंचाया। जिम्बाब्वे की तरफ से तेंदई चतारा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed