फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IHPL Scam: Cricket league in Kashmir turns out to be a scam know details

IHPL Scam: कश्मीर में क्रिकेट लीग बनी घोटाला लीग, गेल-राइडर और कई पूर्व खिलाड़ी श्रीनगर के होटल में फंसे

Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
सार

लीग के आयोजक कथित रूप से भाग गए हैं, जिसके चलते क्रिस गेल, जेसी राइडर, डेवोन स्मिथ और शाकिब अल हसन जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीनगर के एक होटल में फंसे हुए हैं, क्योंकि उनके बकाया भुगतान नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
IHPL Scam: Cricket league in Kashmir turns out to be a scam know details
इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (आईएचपीएल) घोटाला - फोटो : @ihpl_t20/ANI

विस्तार

कश्मीर में नई क्रिकेट प्रतिभा खोजने के उद्देश्य से शुरू की गई इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (आईएचपीएल) एक बड़े घोटाले में बदल गई है। लीग के आयोजक कथित रूप से भाग गए हैं, जिसके चलते क्रिस गेल, जेसी राइडर, डेवोन स्मिथ और शाकिब अल हसन जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीनगर के एक होटल में फंसे हुए हैं, क्योंकि उनके बकाया भुगतान नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

लीग में कुल आठ टीमें बनीं
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में बड़े प्रचार-प्रसार के साथ शुरू हुई इस लीग का आयोजन मोहाली स्थित युवा सोसाइटी ने किया था। आयोजकों ने दावा किया था कि यह टूर्नामेंट कश्मीर में स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ खेलने का मौका देगा। लीग में कुल आठ टीमें श्रीनगर सुल्तांस, जम्मू लायंस, लद्दाख हीरोज, पुलवामा टाइटन्स, उरी पैंथर्स, गुलमर्ग रॉयल्स, पटनीटॉप वारियर्स और किश्तवाड़ जाइंट्स बनाई गई थीं, जिनमें प्रत्येक में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल था।

ज्यादातर मुकाबले बख्शी स्टेडियम में खेले गए। टूर्नामेंट आठ नवंबर तक चलना था, लेकिन खिलाड़ियों को भुगतान न मिलने के कारण लीग अचानक बीच में ही रद्द कर दी गई। आयोजक लापता हो गए, जिसके चलते होटल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को तब तक जाने से रोक दिया जब तक उनके बकाया चुकता नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर ने किया खुलासा
मामला तब सुर्खियों में आया जब इंग्लैंड की अंपायर मेलिसा जूनिपर ने खुलासा किया कि उन्हें अब तक कोई भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'हमें कोई भुगतान नहीं किया गया है। होटल स्टाफ ने हमें बताया कि आयोजक फरार हो गए हैं।' पुलिस होटल पहुंची, लेकिन अब तक किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

किराए पर लिया गया बख्शी स्टेडियम
गेल पिछले वर्ष भी कश्मीर में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा ले चुके थे। माना जा रहा है कि उसी सफलता से प्रेरित होकर युवा सोसाइटी ने आईएचपीएल का आयोजन किया। युवा सोसाइटी के चेयरमैन परमिंदर सिंह ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद से बख्शी स्टेडियम किराए पर लिया था और पहले से भुगतान भी किया गया था। खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने कहा, 'आयोजकों ने स्टेडियम किराए पर लिया था और भुगतान किया था। हमारा लीग से कोई सीधा संबंध नहीं है। मैं केवल उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद थी।'

हालांकि, गेल जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या बेहद कम रही। आयोजकों ने टिकटों पर भारी छूट दी और प्रचार के लिए स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उमर जरगर की मदद भी ली, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। अब सवाल उठ रहे हैं कि बिना किसी पूर्व आयोजन अनुभव वाली संस्था युवा सोसाइटी को इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए सरकारी स्टेडियम का इस्तेमाल करने की अनुमति कैसे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed