{"_id":"56fa15364f1c1b6321f0045b","slug":"if-yuvraj-will-not-play-ajinkya-rahene-and-manish-pandey-could-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल युवी के बैकअप के लिए रहाणे और मनीष पांडे में जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल युवी के बैकअप के लिए रहाणे और मनीष पांडे में जंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह के टखने में चोट के बाद युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय को बैकअप के रूप में भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब सेमीफाइनल में 31 मार्च को अजिंक्य रहाणे या मनीष पांडेय में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना बन सकती है। कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडेय मुंबई पहुंच भी चुके हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार युवराज का एमआरआई स्कैन हुआ है। मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि युवराज सेमीफाइनल से पहले फिट हो जाएंगे। यदि युवराज फिट न हुए तो रहाणे या पांडेय को अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
रहाणे भी टी-20 विश्व कप में अभी तक अंतिम एकादश से बाहर ही रहे हैं। सूत्रों के अनुसार युवराज के एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद बीसीसीआई मंगलवार तक इस बाबत फैसला कर सकता है क्योंकि बैकअप खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए उसे पहले आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी।
पांडेय ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पांचवां एवं अंतिम मैच खेला था जिसमें बेहतरीन शतक जड़ा था। कप्तान धोनी भी संकेत दे चुके हैं कि अगर हालात का तकाजा हुआ तो अंतिम एकादश में बदलाव किया जा सकता है।