{"_id":"5a2e5d574f1c1bd9798c1f85","slug":"if-the-government-agrees-will-make-india-pakistan-bilateral-series-amitabh-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भिड़ सकती है टीम इंडिया और पाकिस्तान, BCCI ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जल्द भिड़ सकती है टीम इंडिया और पाकिस्तान, BCCI ने दिए संकेत
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
INDvPAK
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा है कि अगर भारत सरकार की इजाजत मिल जाए तो हम भारत-पाकिस्तान की एक बाइलेट्रल सीरीज करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में सोमवार को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में राजस्थान क्रिकेट संघ पर पिछले चार से लगे बैन को भी खत्म करने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद अमिताभ चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात के मजबूत संकेत दिए कि जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच एक बाइलेट्रल सीरीज का आयोजन कर सकती है। अमिताभ ने कहा कि अगर सरकार तैयार हो तो हम पाकिस्तान और भारत के बीच एक बाइलेट्रल सीरीज करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बीसीसीआई अफगानिस्तान के पहले मैच को आयोजित करेगा। इसका मतलब है अफगानिस्तान अपना पहला इंटरनेशल टेस्ट मैच टीम इंडिया के साथ खेलेगा।
ये भी पढ़ेंः पाक ने खड़ी की मुश्किलें, भारत के हाथ से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच इसी साल इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के बीच खेला गया था। भारत ने पाकिस्तान के साथ 2008 मुंबई हमले के बाद से कोई भी द्वीपक्षिय सीरीज नहीं खेली है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) लगातार बीसीसीआई पर सीरीज खेलने का दवाब बनाता रहा है। यहां तक की पीसीबी ने बीसीसीआई को सीरीज न खेलने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी तक दे चुका है।