{"_id":"5a09aff54f1c1b72548bcc62","slug":"if-bcci-virat-kohli-is-dominating-in-team-india-so-i-would-be-coach-says-virender-sehwag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग का दावा - विराट की चलती तो होता टीम इंडिया का कोच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग का दावा - विराट की चलती तो होता टीम इंडिया का कोच
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
मुल्तान का सुल्तान के नाम से जाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को मेरठ में एक बड़ा खुलासा किया। सहवाग ने कहा कि अगर कोच के चयन में विराट कोहली की चलती तो मैं टीम इंडिया का कोच होता।
विज्ञापन
सहवाग ने कहा, कप्तान भले ही टीम का सर्वेसर्वा होता है वाबजूद इसके कई मामलों में उसकी भूमिका केवल राय देने वाली होती है। शायद इसी वजह से विराट के समर्थन के बावजूद वह टीम इंडिया के कोच नहीं बन पाए। अनिल कुंबले ने कप्तान कोहली के बीच कथित विवाद के बाद टीम के मुख्य कोच पद छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे। इसके बाद नए सिरे से शुरू हुई कोच पद की रेस में सहवाग भी शामिल हो गए। इसके बाद बीसीसीआई की सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री को टीम का नया कोच चुना।
विज्ञापन
हालांकि सहवाग अंत में रवि शास्त्री से पिछड़ गए। सहवाग ने कहा, ‘कोच और चयन में कप्तान की भूमिका हमेशा राय देने वाली रही है। विराट कोहली चाहते थे कि मैं भारतीय टीम का कोच बनूं। जब कोहली ने संपर्क किया तभी मैंने आवेदन किया, लेकिन मैं कोच नहीं बन सका। ऐसे में आप कैसे कह सकते हैं कि हर फैसले में कप्तान की चलती है।
विज्ञापन