फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After South Africa vs Netherlands ODI Match News in Hindi

WC Points Table : दक्षिण अफ्रीका को बड़ा नुकसान, नीदरलैंड ने लगाई एक स्थान की छलांग; जानें अंक तालिका का हाल

Wed, 18 Oct 2023 09:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 Oct 2023 09:54 AM IST
सार

World Cup Points Table 2023 : इस बार विश्व कप 10 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लीग राउंड में एक टीम बाकी नौ टीमों से भिड़ेगी और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After South Africa vs Netherlands ODI Match News in Hindi
विश्व कप अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप के 15वें मैच में बड़ा उलटफेर हुआ। धर्मशाला में मंगलवार (17 अक्तूबर) को नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। अफ्रीकी टीम की टूर्नामेंट के इस संस्करण में यह पहली हार है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को इस हार की उम्मीद नहीं थी। उसने पिछले दो मैच बड़े अंतर से जीते थे। नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार ने उसे चौंका दिया। इसका नुकसान भी तेम्बा बावुमा की टीम को उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


मैच से पहले अफ्रीकी टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर थी। उसका नेट रनरेट +2.360 था। हालांकि, हार के बाद भी वह तीसरे क्रम पर ही है, लेकिन नेट रनरेट में टीम को बड़ा नुकसान हुआ। उसका नेट रनरेट अब +1.385 हो गया है। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने टूर्नामेंट अपना खाता खोल लिया। उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड की टीम अब अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर नहीं है।
विज्ञापन

ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After South Africa vs Netherlands ODI Match News in Hindi
नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका अब सबसे नीचे
नीदरलैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में 38 रन से जीतकर दो अंक हासिल कर लिए। वह अब 10वें से नौवें स्थान पर पहुंच गया है। इस विश्व कप में 10 में से नौ टीमों ने कम से कम से एक मैच में जीत हासिल कर ली है। 1996 विश्व कप की चैंपियन श्रीलंका ही इकलौती ऐसी टीम है जिसके शून्य अंक है। उसे तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड की जीत के बाद वह 10वें पायदान पर आ गया।

10 में से छह टीमें होंगी बाहर
इस बार विश्व कप 10 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लीग राउंड में एक टीम बाकी नौ टीमों से भिड़ेगी और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 2019 में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप खेला गया था और तब भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। भारत ने सात मैच जीते थे। अंतिम चार में क्वालिफाई करने के लिए किसी टीम को कम से कम छह या सात मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत होगी।

ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After South Africa vs Netherlands ODI Match News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में शीर्ष पर है टीम इंडिया
रोहित शर्मा की भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने अभी तक तीन में से तीनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। भारत के फिलहाल तीन मैचों में छह अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.821 है। इस विश्व कप में अभी तक दो ही टीमें ऐसी हैं, जिसने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है। भारत के अलावा न्यूजीलैंड की टीम कोई मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन

ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After South Africa vs Netherlands ODI Match News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 मौजूदा अंक तालिका
टीमें मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
भारत 3 3 0 6 +1.821
न्यूजीलैंड 3 3 0 6 +1.604
दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 4 +1.385
पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.137
इंग्लैंड 3 1 2 2 -0.084
अफगानिस्तान 3 1 2 2 -0.652
बांग्लादेश 3 1 2 2 -0.699
ऑस्ट्रेलिया 3 1 2 2 -0.734
नीदरलैंड 3 1 2 2 -0.993
श्रीलंका 3 0 3 0 -1.532

 

ICC World Cup 2023 Points Table Update Today After South Africa vs Netherlands ODI Match News in Hindi
नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड मैच में क्या हुआ?
बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई। कोट्जे 22 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने नौ रन बनाए। अंत में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने टीम का स्कोर 207 रन तक ही पहुंचा सके और टीम 38 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed