फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2019: Team India will play his tournament opener against South Africa

वर्ल्ड कप 2019: इस मजबूत टीम से भारत का 5 जून को होगा पहला मुकाबला, जानिए कब होगी पाक से टक्कर

Wed, 25 Apr 2018 09:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
ICC World Cup 2019: Team India will play his tournament opener against South Africa
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। अभी IPL का पहला राउंड खत्म भी नहीं हुआ था कि अगले साल होने वाले विश्वकप को लेकर अहम जानकारी सामने आ गई। 30 मई से 14 जुलाई के बीच यूके (यूनाइटेड किंगडम) में होने वाले विश्वकप में भारत अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से उसका सामना होगा।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक विश्व कप 2015 ऑस्ट्रेलिया (और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 इंग्लैंड के बाद यह पहला मौका होगा जब आईसीसी का कोई इवेंट भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से शुरू नहीं होगा। इस विश्वकप की खासियत होगी कि सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके पहले 1992 में हुए विश्वकप में भी इस नियम को लागू किया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को कोलकाता में हुई आईसीसी मुख्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद तमाम दूसरी बातों पर भी सहमति बनी। बीसीसीआई को लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिन का अनिवार्य अंतर रखना होगा। अगले साल आईपीएल 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा, क्योंकि विश्व कप 30 मई से शुरू होगा ताकि आईपीएल के खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed