फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc women world cup: team india remains on 7th position

ICC महिला विश्व कपः सातवें स्थान पर रही टीम इंडिया

Thu, 07 Feb 2013 04:08 PM IST
कटक/एजेंसी
कटक/एजेंसी Updated Thu, 07 Feb 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
 icc women world cup: team india remains on 7th position

सुपर-6 में पहुंचने में नाकाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सातवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपना सफर जीत के साथ समाप्त किया। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने मिथाली राज के शानदार शतक (नाबाद 103) की बदौलत मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने बनाए 192 रन
पाकिस्तानी महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। नीदा डार नाबाद (68) और नैन अबीदी (58) के अर्द्धशतकों की बदौलत पाकिस्तान ने ये रन बनाए।
विज्ञापन


पाकिस्तानी महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में अपने सात विकेटों के नुकसान पर 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पाकिस्तानी टीम की शुरूआत हालांकि मजबूत नहीं रही और उसने अपने ओपनिंग दो विकेट महज 28 के स्कोर पर गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम का पहला विकेट ओपनर नाहिदा खान के रूप में गिरा। नाहिदा महज दो रन बनाकर झूलन गोस्वामी की गेंद पर आउट हुई जबकि सिदरा अमीन 12 रन बनाकर पगबाधा हुई। शुरूआती ओवरों में भारतीय गेंदबाज चिर प्रतिद्वद्वी पाकिस्तान पर भारी पड़ती दिखाई दीं लेकिन नैन अबीदी ने बेहतरीन अर्द्धशतक लगातार पाकिस्तान की लड़खड़ती पारी को संभाला। अबीदी ने 113 गेंदों में 58 रनों की अपनी पारी में शानदार पांच चौके लगाए। लेकिन अबीदी भारत की घातक गेंदबाज झूलन की गेंद पर तिरूष कामिनि को कैच थमा बैठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed