फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc will not force bcci for sending Indian team to Pakistan for Champions Trophy 2025 says report

Report: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी भारतीय टीम? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानिए

Sat, 16 Mar 2024 07:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 16 Mar 2024 07:10 PM IST
सार

दरअसल, दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव की वजह से भारतीय टीम पिछले 16 सालों से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। आखिरी बार टीम इंडिया 2008 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पाकिस्तान गई थी। इसके बाद से पाकिस्तान की टीम तीन बार आईसीसी इवेंट के लिए भारत आ चुकी है।

विज्ञापन
icc will not force bcci for sending Indian team to Pakistan for Champions Trophy 2025 says report
ICC BCCI - फोटो : twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मेजबानी में होना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए दवाब नहीं डालेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव की वजह से भारतीय टीम पिछले 16 सालों से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। आखिरी बार टीम इंडिया 2008 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पाकिस्तान गई थी। इसके बाद से पाकिस्तान की टीम तीन बार आईसीसी इवेंट के लिए भारत आ चुकी है। टीम ने 2011 विश्व कप, 2016 टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप 2023 भारत में खेला।
विज्ञापन


हाब्रिड मॉडल में होगा आयोजन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान से पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी छिन सकती है। इससे पहले एशिया कप 2023 का आयोजन भी इसी तरह किया गया था। भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए थे जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई पर आईसीसी नहीं डालेगा दवाब
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईसीसी किसी भी बोर्ड को अपने देश की सरकार के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। वह किसी भी देश की सरकार द्वारा दिए गए आदेशों में हस्तक्षेप नहीं करेगी। खबर है कि आईसीसी टीम इंडिया के मैचों और नॉकआउट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात को सौंप सकता है। 


दो ग्रुप में टीमों को बांटा जाएगा
नवंबर 2021 में आईसीसी ने नए चक्र (2024-31) में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कई वैश्विक आयोजनों के बारे में बताया था। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी के दो संस्करण, 2025 और 2029 शामिल थे। आईसीसी ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में चार-चार के दो ग्रुप होंगे। दोनों ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उसके बाद फाइनल का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed