फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc under 19 world cup australia beat england by 31 runs to reach semifinal

ICC U19 WC: कंगारुओं ने इंग्लैंड को 31 रन से दी मात, पोप ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 23 Jan 2018 04:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
icc under 19 world cup australia beat england by 31 runs to reach semifinal
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : Cricbuzz
लॉयड पोप  की धारदार गेंदबाजी के बदौलत आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 31 रन से मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। पोप ने इस मैच में 35 रन देकर आठ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


बता दें कि पोप के नाम इस प्रदर्शन के साथ ही अंडर-19 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी विश्व कप में जेसन राल्सटन (7/15) ने बनाया था। 
विज्ञापन


क्वींसटाउन में खेले गए इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों के सामने कंगारू बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह महज 127 रन पर ही ढेर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया कप्तान जेसन सांघा ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से इथन बाम्बर, डिलन पेनिंगटन और विल जैक्स ने 3-3 विकेट झटके। 

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लिश ओपनरों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद लॉयड पोप की घातक गेंदबाजी के सामने सभी 10 बल्लेबाज महज 49 रन पर ही ढेर हो गए। इंग्लैंड की पूरी टीम 23.4 ओवर में 96 रन ही बना सकी। 

इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। पोप को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed