फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc u19 wc pakistan beat sri lanka by 3 wickets

ICC U-19 WC: मूसा ने लगातार दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

Fri, 19 Jan 2018 05:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
icc u19 wc pakistan beat sri lanka by 3 wickets
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : cricbuzz
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को व्हांगरेई में खेले गए ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 48.2 ओवरों में महज 188 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए जेहान डेनियल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एशेन बनडारा ने भी 37 रन बनाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए सुलेमान शफकत ने 7.2 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा शाहिन शाह अफरीदी ने 2 और अरशद इकबाल-मुहम्मद जैद आलम-हसन खान ने एक-एक विकेट झटका। 
विज्ञापन


189 रन के इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर रोहेल नजीर पहले ही ओवर में रश्मिका की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। एक समय मैच में पाक 57 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था, लेकिन चौथे विकेट के लिए अली जारयाब और मोहम्मद ताहा ने 61 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया। जारयाब ने 59 और ताहा ने 24 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों के आउट होने के बाद हसन खान ने 24 और मुहम्मद मूसा ने 23 रन की मैच विनिंग पारी खेली। मुसा ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के मारकर मैच को 6.3 ओवर पहले ही खत्म कर दिया। अली जारयाब को 59 रनों की बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed