ICC Test Rankings: केन विलियमसन को पछाड़ स्मिथ बने नंबर-1, जानिए विराट कहां पहुंचे
आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (814 रेटिंग अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (814 रेटिंग अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए। बता दें कि स्मिथ से पहले नंबर एक पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे। मगर चोटिल होने के कारण विलियमसन (886 रेटिंग अंक) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे, जिससे वह स्मिथ से पांच रेटिंग अंक खिसक गए और बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। स्मिथ के 891 रेटिंग अंक हैं।
Steve Smith has reclaimed the No.1 position in the Test batting rankings ⬆️
He replaces Kane Williamson to take top spot for the first time since the Boxing Day Tests last year. pic.twitter.com/axY5rzVbyL— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 16, 2021विज्ञापन
टॉप 10 में शामिल अन्य भारतीयों में कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (747 अंक) और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (747 अंक) मौजूद हैं जिन्होंने अपना संयुक्त छठा स्थान बरकरार रखा है। बता दें कि स्मिथ ने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया।
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (850 अंक) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं। वह शीर्ष 10 गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय भी हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 412 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बरकरार हैं। भारत के रविंद्र जडेजा (386 अंक) और अश्विन (353 अंक) क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर हैं।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 307 अंक और 64वें स्थान पर पहुंचे जबकि एजाज पटेल ने भी करियर के अभी तक सर्वाधिक 323 अंक जुटाए। डेवोन कॉन्वे ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी, जिससे वह संयुक्त 61वें स्थान पर हैं। इस रैंकिंग अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भी शामिल है। क्विंटन डिकॉक इससे चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए।