फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test rankings: Steve Smith overtakes Kane Williamson, closes in on Virat Kohli

ICC Rankings: बैन के बाद लौटे स्मिथ का धमाका, खतरे में विराट की टेस्ट बादशाहत 

Mon, 19 Aug 2019 07:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 19 Aug 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
ICC Test rankings: Steve Smith overtakes Kane Williamson, closes in on Virat Kohli
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की। रैंकिग में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


ताजा रैंकिंग के मुताबिक स्मिथ (913 रेटिंग) अब शीर्ष पर मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली (922) से केवल 9 अंक पीछे हैं। वहीं, कीवी कप्तान विलियमसन (887) एक पायदान गिरकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन


गॉल और लॉर्ड्स टेस्ट मैचों के नतीजे आने के बाद जारी हुई रैंकिंग में श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने करियर का सर्वश्रेष्ठ आठवां स्थान हासिल किया है। गॉल टेस्ट में शतक जड़ने वाले करुणारत्ने को चार पायदान का फायदा मिला है। जबकि ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज तीन पायदान आगे बढ़कर 14वें और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पांच कदम आगे होकर 33वें नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वही, गेंदबाजी की रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 83वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूची में नंबर एक पर मौजूद तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा हासिल की सबसे ज्यादा 914 रेटिंग दर्ज कर दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी कर ली है।

इंग्लैंड के सीनियर गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स दो-दो पायदान के फायदे से क्रमश 14वें और 27वें नंबर पर आ गए हैं। स्पिनर जैक लीच 8 पायदान के फायदे से 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय नौ पायदान आगे बढ़कर 36वें नंबर पर पहुंचे हैं। कीवी स्पिनर एजाज पटेल को 14 अंको का भारी फायदा हुआ है और वो 61वें स्थान पर हैं। 

भारत की नंबर एक रैंकिंग को खतरा 
भारत को वेस्ट इंडीज से आगामी टेस्ट सीरीज में 0-1 से हारने पर भी अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवानी पड़ सकती है। इससे भारत के अंकों की संख्या 108 हो जाएगी। इस परिणाम पर वेस्ट इंडीज 88 अंकों के साथ पाकिस्तान से ऊपर 7वें स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत अभी 113 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद न्यूजीलैंड (111) और दक्षिण अफ्रीका (108) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed